1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सपाट खुला शेयर बाजार, IT शेयरों में देखी जा रही तेजी

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सपाट खुला शेयर बाजार, IT शेयरों में देखी जा रही तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Sep 27, 2024 09:41 am IST,  Updated : Sep 27, 2024 09:41 am IST

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी एलटीआई माइंडट्री में 2.85 फीसदी, टेक महिंद्रा में 2.75 फीसदी, इन्फोसिस में 2.65 फीसदी, विप्रो में 2.40 फीसदी और हिंडाल्को में 2.28 फीसदी देखी गई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 85,893.84 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.04 फीसदी या 26 अंक की मामूली तेजी के साथ 85,877 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.03 फीसदी या 7.85 अंक की बढ़त के साथ 26,223 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर और 26 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी एलटीआई माइंडट्री में 2.85 फीसदी, टेक महिंद्रा में 2.75 फीसदी, इन्फोसिस में 2.65 फीसदी, विप्रो में 2.40 फीसदी और हिंडाल्को में 2.28 फीसदी देखी गई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट पावरग्रिड में 2.18 फीसदी, लॉर्सन एंड टुब्रो में 1.65 फीसदी, भारती एयरटेल में 1.57 फीसदी, ओएनजीसी में 1.32 फीसदी और टाटा कंज्यूमर में 0.74 फीसदी देखी गई।

निफ्टी आईटी में सबसे अधिक उछाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी में सबसे अधिक 2.65 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी मेटल में 1.13 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.13 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.19 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.07 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.28 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.10 फीसदी की तेजी दिखी। इससे इतर, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.27 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.07 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.23 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.41 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.40 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.37 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.16 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.25 फीसदी की गिरावट दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा