1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार पर भी चढ़ा दिवाली का रंग, 600 अंक उछला सेंसेक्स, सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी

शेयर बाजार पर भी चढ़ा दिवाली का रंग, 600 अंक उछला सेंसेक्स, सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Oct 28, 2024 03:48 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 03:48 pm IST

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी श्रीराम फाइनेंस में 5.43 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 3.96 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 3.08 फीसदी, विप्रो में 2.83 फीसदी और आयशर मोटर्स में 2.67 फीसदी दर्ज हुई।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.76 फीसदी या 602 अंक की तेजी के साथ 80,005 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 5 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.65 फीसदी या 158 अंक की बढ़त के साथ 24,339 पर बंद हुआ। बााजर बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 शेयर हरे निशान पर और 14 शेयर लाल निशान पर थे। 

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी श्रीराम फाइनेंस में 5.43 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 3.96 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 3.08 फीसदी, विप्रो में 2.83 फीसदी और आयशर मोटर्स में 2.67 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट कोल इंडिया में 4.08 फीसदी, बजाज ऑटो में 2.07 फीसदी, एक्सिस बैंक में 1.35 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प में 1.11 फीसदी और बीईएल में 0.95 फीसदी दर्ज हुई।

सभी सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान पर

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सभी सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.98 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.38 फीसदी, निफ्टी मेटल में 2.40 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.92 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 1.09 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.70 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.68 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.61 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.48 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.43 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.25 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 1.48 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.30 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.26 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.80 फीसदी की तेजी दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा