1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: स्टॉक मार्केट ने छह दिन बाद किया स्माइल, सेंसेक्स 340 प्वॉइंट उछला, निफ्टी फिर 19000 की तरफ बढ़ा

Stock Market: स्टॉक मार्केट ने छह दिन बाद किया स्माइल, सेंसेक्स 340 प्वॉइंट उछला, निफ्टी फिर 19000 की तरफ बढ़ा

 Published : Oct 27, 2023 09:45 am IST,  Updated : Oct 27, 2023 10:01 am IST

मार्केट खुलते ही ऑटो, कैपिटल गुड्स, आईटी, पावर और रियल्टी में बढ़त के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिखे। श्रीराम फाइनेंस को 7% का फायदा मिलता दिखा।

निफ्टी भी 90 अंक चढ़कर 18947 के लेवल पर ट्रेडिंग करता दिखा। - India TV Hindi
निफ्टी भी 90 अंक चढ़कर 18947 के लेवल पर ट्रेडिंग करता दिखा। Image Source : PTI

लगातार छह दिनों से लाल निशान में बंद हो रहे घरेलू स्टॉक मार्केट (Stock Market)  ने आखिरकार सप्ताह के आखिरी सत्र में स्माइल के साथ ओपनिंग की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) का इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार को मार्केट ओपनिंग के समय यानी 9 बजकर 15 मिनट पर 340 प्वॉइंट की उछाल के साथ 63488 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) का निफ्टी भी 90 अंक चढ़कर 18947 के लेवल पर ट्रेडिंग करता दिखा।

ज्यादातर शेयर हरे निशान में

मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक, ऑटो, कैपिटल गुड्स, आईटी, पावर और रियल्टी में बढ़त के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी पर इंफोसिस, अपोलो हॉस्पिटल्स, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एसबीआई सबसे ज्यादा मजबूत दिखे।

मार्केट के खुलते समय स्टॉक्स का पोजिशन।
Image Source : BSEमार्केट के खुलते समय स्टॉक्स का पोजिशन।

प्री-ओपनिंग में ही दे दिया था संकेत
शेयर मार्केट ने आज प्री-ओपनिंग में ही पॉजिटिव शुरुआत के संकेत दे दिए थे। सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 355.60 प्वॉइंट्स की बढ़त के साथ 63503.75 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 44 अंक की बढ़त के साथ 18901.60 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इंटरनेशनल मार्केट में आज मिले-जुले संकेत देखने को मिले। एशियाई मार्केट में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। हालांकि अमेरिकी मार्केट में गिरावट देखने को मिला।

बीते सत्र में 900 प्वॉइंट टूटा था सेंसेक्स
बीएसई का बेंचमार्क सेंसेक्स बीते सत्र यानी गुरुवार को 900.91 अंक या 1.41 प्रतिशत गिरकर 63,148.15 के लेवल पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 264.90 अंक या 1.39 प्रतिशत गिरकर 18, 857. 25 अंक पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा