1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने मारी पलटी, सेंसेक्स 450 अंक टूटा, इन स्टॉक्स में देखी जा रही गिरावट

शेयर बाजार ने मारी पलटी, सेंसेक्स 450 अंक टूटा, इन स्टॉक्स में देखी जा रही गिरावट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 17, 2025 09:44 am IST,  Updated : Jan 17, 2025 09:44 am IST

निफ्टी पैक के शेयरों में शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी रिलायंस में 2.66 फीसदी, हिंडाल्को में 1.73 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो में 1.37 फीसदी, कोल इंडिया में 1.36 फीसदी और बीपीसीएल में 1.01 फीसदी दिखी।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सपाट खुला है। शुरुआती कारोबार में बाजार गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.57 फीसदी या 436 अंक की गिरावट के साथ 76,655 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान पर और 17 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.15 फीसदी या 34 अंक की गिरावट के साथ 23,277 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर, 22 शेयर लाल निशान पर और 6 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करते दिखाई दिए।

इन शेयरों में आई गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी रिलायंस में 2.66 फीसदी, हिंडाल्को में 1.73 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो में 1.37 फीसदी, कोल इंडिया में 1.36 फीसदी और बीपीसीएल में 1.01 फीसदी दिखी। वहीं, सबसे अधिक गिरावट इन्फोसिस में 4.14 फीसदी, एक्सिस बैंक में 3.99 फीसदी, इंडसइंड बैक में 1.40 फीसदी, कोटक बैंक में 1.37 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.19 फीसदी की दिखाई दी।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.36 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी में 0.59 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.02 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.78 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.06 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.22 फीसदी की तेजी दिखी। इससे इतर निफ्टी आईटी में 2.25 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.96 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.25 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.82 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.20 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1,51 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.13 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.18 फीसदी की गिरावट दिखाई दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा