1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market top 10 companies: Reliance ने बीते हफ्ते मारी बाजी, इन्फोसिस, HUL और LIC ने निवेशकों को नुकसान कराया

Stock Market top 10 companies: Reliance ने बीते हफ्ते मारी बाजी, इन्फोसिस, HUL और LIC ने निवेशकों को नुकसान कराया

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Aug 14, 2022 12:49 pm IST,  Updated : Aug 14, 2022 12:49 pm IST

Stock Market top 10 companies: शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

Stock Market top 10 companies- India TV Hindi
Stock Market top 10 companies Image Source : FILE

Stock Market top 10 companies: बीते हफ्ते शेयर बाजार में तेजी का फायदा सेंसेक्स में शामिल TOP 10 कंपनियों को बखूबी मिला। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,56,247.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण चढ़ गया। वहीं इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। मंगलवार को ‘मुहर्रम’ पर बाजार बंद रहे थे।

रिलायंस का पूंजीकरण 66,772.08 करोड़ बढ़ा

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 66,772.08 करोड़ रुपये बढ़कर 17,81,028.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 12,642.03 करोड़ रुपये बढ़कर 12,44,004.29 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक की 32,346.90 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,25,207.35 करोड़ रुपये रही। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 25,467.37 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 6,08,729.12 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का 18,679.93 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,45,759.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 9,262 करोड़ घटी

बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 339.04 करोड़ रुपये चढ़कर 4,42,496.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट इन्फोसिस की बाजार हैसियत 9,262.29 करोड़ रुपये घटकर 6,70,920.64 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 11,454.26 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,09,765.92 करोड़ रुपये पर आ गया। एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 3,289 करोड़ रुपये घटकर 4,31,459.72 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 4,73,584.52 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और एलआईसी का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,074 अंक या 1.83 प्रतिशत के लाभ में रहा। वहीं निफ्टी 300 अंक या 1.95 प्रतिशत चढ़ गया। बाजार ने लगातार चौथी बार साप्ताहिक लाभ दर्ज किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा