1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लाल निशान पर ट्रेड कर रहा मार्केट, रियल एस्टेट शेयरों में सबसे अधिक गिरावट, इनमें आई तेजी

लाल निशान पर ट्रेड कर रहा मार्केट, रियल एस्टेट शेयरों में सबसे अधिक गिरावट, इनमें आई तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Nov 05, 2024 10:10 am IST,  Updated : Nov 05, 2024 10:10 am IST

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट अडानी पोर्ट्स में 2.12 फीसदी, ट्रेंट में 1.25 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 0.97 फीसदी, एचडीएफसी लाइफ में 0.81 फीसदी और रिलायंस में 0.79 फीसदी देखी गई।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 240 अंक गिरकर 78,542 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.14 फीसदी या 107 अंक की गिरावट के साथ 78,674 पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिये। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.1 फीसदी या 25 अंक की गिरावट के साथ 23,970 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान पर और 21 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

इन शेयरों में दिखी गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट अडानी पोर्ट्स में 2.12 फीसदी, ट्रेंट में 1.25 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 0.97 फीसदी, एचडीएफसी लाइफ में 0.81 फीसदी और रिलायंस में 0.79 फीसदी देखी गई। इससे इतर टाटा स्टील में 2.07 फीसदी, जेएसडबल्यू स्टील में 1.85 फीसदी, हिंडाल्को में 1.49 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 1.49 फीसदी और मारुती में 1.24 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

मंगलवार सुबह अधिकतर सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में 0.93 फीसदी दिखाई दी। इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.33 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.56 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.16 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.10 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.15 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक मे 0.18 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.10 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.19 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.53 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.39 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.22 फीसदी की गिरावट देखी गई। इससे इतर निफ्टी ऑटो में 0.32 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.76 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.21 फीसदी की तेजी दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा