1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 27 July, 2026 Stock Market Updates: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 549 और निफ्टी 161 अंक उछला

27 July, 2026 Stock Market Updates: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 549 और निफ्टी 161 अंक उछला

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 27, 2026 09:15 am IST,  Updated : Jul 27, 2026 09:24 am IST

मिडिल-ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच कम हुए तनाव के बीच जहां एक तरफ बाजार ने पॉजिटिव शुरुआत की है।

sensex, nifty 50, indigo, power grid, share market news- India TV Hindi
शेयर बाजार में जोरदार तेजी Image Source : AFP

Stock Market Today 27 July, 2026: सोमवार को स्थानीय शेयर बाजारों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 549.21 अंकों (0.72%) की जोरदार तेजी के साथ 76,608.98 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज 160.95 अंकों (0.68%) की तेजी के साथ 23,928.40 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। मिडिल-ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच कम हुए तनाव के बीच जहां एक तरफ बाजार ने पॉजिटिव शुरुआत की है। तो वहीं दूसरी ओर, आज कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनी के शेयरों ने की पॉजिटिव शुरुआत

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि, निफ्टी 50 की 50 में से 46 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, दवा बनाने वाली कंपनी सन फार्मा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

आईटी स्टॉक्स की शानदार शुरुआत

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इन्फोसिस के स्टॉक्स आज 2.17 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.17 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.69 प्रतिशत, टीसीएस 1.42 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.37 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.28 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.28 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.25 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.99 प्रतिशत, एलएंडटी 0.99 प्रतिशत, आईटीसी 0.97 प्रतिशत, ट्रेंट 0.91 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

बैंकिंग शेयरों में भी तेजी

इनके अलावा, सोमवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.88 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.73 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.72 प्रतिशत, बीईएल 0.68 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.62 प्रतिशत, एटरनल 0.61 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.56 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.56 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.48 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.46 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.44 प्रतिशत, एसबीआई 0.41 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.37 प्रतिशत, टाइटन 0.28 प्रतिशत और पावर ग्रिड के शेयर 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, भारती एयरटेल का शेयर आज 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ खुला।

ये भी पढ़ें

कच्चे तेल की कीमतों में 7% तक की भारी गिरावट, मिडिल-ईस्ट में तनाव कम होने से गिरे भाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा