1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market की मजबूत शुरुआत, Sensex 304 अंक उछलकर 54,630.77 अंक पर खुला, ​निफ्टी 16,336 के पार

Stock Market की मजबूत शुरुआत, Sensex 304 अंक उछलकर 54,630.77 अंक पर खुला, ​निफ्टी 16,336 के पार

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 23, 2022 09:20 am IST,  Updated : May 23, 2022 09:37 am IST

निफ्टी भी 70.65 अंक की तेजी के साथ 16,336.80 अंक पर खुला है। बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

share market- India TV Hindi
share market Image Source : FILE

Stock Market की मजबूत शुरुआत हुई है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 304.38 अंक उछलकर 54,630.77 अंक पर खुलकर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 70.65 अंक की तेजी के साथ 16,336.80 अंक पर खुला है। बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,534.16 अंक यानी 2.91 प्रतिशत की उछाल के साथ 54,326.39 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 456.75 अंक यानी 2.89 प्रतिशत की बड़ी बढ़त लेकर 16,266.15 अंक पर बंद हुआ था। 

ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती से माहौल सुधरा 

विशेषज्ञों ने कहा कि केंद्र सरकार और उसके बाद कुछ राज्यों की ओर से पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती करने से बाजार का माहौल सुधरा है। इस कदम से महंगाई पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। इससे निवेशकों का विश्वास भी ​लौटा है। इसलिए बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, मंथली एक्सपायरी को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है। बाजार को कई वैश्विक और घरेलू घटनाक्रम इस हफ्ते प्रभावित करेंगे। ऐसे में बाजार में उतार-चढ़ाव की पूरी संभावना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा