Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 338 अंक उछला, निफ्टी 19,450 के पार निकला

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 338 अंक उछला, निफ्टी 19,450 के पार निकला

Edited By: Alok Kumar @alocksone Published : Jul 11, 2023 09:32 am IST, Updated : Jul 11, 2023 11:03 am IST

बीएसई सेंसेक्स 338 अंक उछलकर खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 338.00 अंक की तेजी के साथ 65,682.17 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 97.05 अंकों की तेजी के साथ 19,452.95 अंक पर पहुंच गया है।

सेंसेक्स- India TV Paisa
Photo:FILE सेंसेक्स

शेयर बाजार की हफ्ते के दूसरे दिन मजबूत शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 338 अंक उछलकर खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 338.00 अंक की तेजी के साथ 65,682.17 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 97.05 अंकों की तेजी के साथ 19,452.95 अंक पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 29 शेयरों में तेजी और सिर्फ एक विप्रो में गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे अधिक तेजी बजाज फिनसर्व के शेयरों में देखने को मिल रही है। आईटी, फार्मा, एफएमसीजी समेत तमाम इंडेक्स में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। 

आपको बता दें कि सोमवार को स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ था। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भारी खरीदारी और विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने से बाजार में तेजी रही। हालांकि, तिमाही नतीजे आने से पहले सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार की बढ़त पर कुछ अंकुश लगा। कंपनियों के वित्तीय परिणाम इस सप्ताह से आने शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार को आई तेज गिरावट के बाद 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 63.72 अंक चढ़कर 65,344.17 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 353.04 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.10 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,355.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक 3.78 प्रतिशत मजबूत हुआ था।

विदेशी बाजारों में भी तेजी

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाइटन लाभ में थे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में सिर्फ विप्रो नुकसान में था। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। 

 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement