1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. TCS, Reliance और इन्फोसिस के निवेशकों की हुई छप्परफाड़ कमाई, HUL-HDFC ने इन्वेस्टर्स को दिया झटका

TCS, Reliance और इन्फोसिस के निवेशकों की हुई छप्परफाड़ कमाई, HUL-HDFC ने इन्वेस्टर्स को दिया झटका

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Sep 11, 2022 12:10 pm IST,  Updated : Sep 11, 2022 12:10 pm IST

TCS का बाजार पूंजीकरण 32,071.59 करोड़ रुपये बढ़कर 11,77,226.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस के बाजार मूल्यांकन में 26,249.1 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

TCS, Reliance and Infosys market cap - India TV Hindi
TCS, Reliance and Infosys market cap Image Source : FILE

Highlights

  • इन्फोसिस की बाजार हैसियत 24,804 करोड़ बढ़ी
  • शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस पहले स्थान पर कायम
  • एचडीएफसी के मूल्यांकन में 2,551.25 करोड़ रुपये की गिरावट आई

Market Cap: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,33,746.87 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 989.81 अंक या 1.68 प्रतिशत चढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 32,071.59 करोड़ रुपये बढ़कर 11,77,226.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में 26,249.1 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 17,37,717.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 24,804 करोड़ बढ़ी

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 24,804.5 करोड़ रुपये बढ़कर 6,36,143.85 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक की 20,471.04 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,27,823.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 15,171.84 करोड़ रुपये बढ़कर 4,93,932.64 करोड़ रुपये पर और अडाणी ट्रांसमिशन का 7,730.36 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,38,572.68 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 7,248.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,33,854.18 करोड़ रुपये रही। इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 3,618.37 करोड़ रुपये घटकर 6,08,074.22 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी के मूल्यांकन में 2,551.25 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,41,501.59 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 432.88 करोड़ रुपये घटकर 4,34,913.12 करोड़ रुपये रह गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, अडाणी ट्रांसमिशन और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

सेंसेक्स में रही थी करीब 1000 अंकों की तेजी

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 989.81 अंक या 1.68 प्रतिशत के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 293.90 अंक 1.67 प्रतिशत चढ़ गया। बाजार के जानकरों का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार बूल फेज में है। ऐसे में आगे भी तेजी बने रहने की पूरी उम्मीद है। दिवाली तक शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा