1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. चुनावी पारा चढ़ने से बेदम हुआ शेयर बाजार, भारी उतार-चढ़ाव के बाद किसी तरह हरे निशान में बंद

चुनावी पारा चढ़ने से बेदम हुआ शेयर बाजार, भारी उतार-चढ़ाव के बाद किसी तरह हरे निशान में बंद

 Edited By: Alok Kumar
 Published : May 13, 2024 03:38 pm IST,  Updated : May 13, 2024 03:38 pm IST

बीएसई सेंसेक्स 111.66 अंक चढ़कर 72,776.13 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 48.85 अंकों की तेजी के साथ 22,104.05 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल टाटा मोटर्स के शेयर में सबसे बड़ी गिरावट रही।

Share Market - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

देश का चुनावी पारा हाई पर पहुंच गया है। आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग हो रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी जीत के दावे कर रहा है लेकिन बाजार चुनाव परिणाम को लेकर भारी कन्फ्यूजन में है। इसका असर भारतीय बाजार पर साफ देखने को मिल रहा है। भारतीय बाजार में अस्थिरता को मापने वाला सूचकांक, इंडिया VIX सोमवार को 11.27% उछलकर 20.56 पर पहुंंच गया है। यह इसके दो साल का रिकॉर्ड स्तर है। 

इंडिया विक्स बढ़ने का मतलब होता है कि बाजार में डर का माहौल है। इसी का असर आज पूरे दिन भारतीय शेयर बाजार पर दिखाई दिया। भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार किसी तरह हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। एक समय सेंसेक्स 600 से अधिक अंक टूट गया था। हालांकि, बाद में खरीदारी लौटने से तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स 111.66 अंक चढ़कर 72,776.13 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 48.85 अंकों की तेजी के साथ 22,104.05 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल टाटा मोटर्स के शेयर में सबसे बड़ी गिरावट रही। TATA MOTORS का शेयर 8.34% टूटकर 959.40 रुपये पर बंद हुआ। 

लाल निशान में खुला था बाजार 

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला था। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और एशियाई बाजारों से कमजोर रुझान के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा मोटर्स के शेयर में सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई। 

लगातार पैसा निकाल रहे हैं विदेशी निवेशक 

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,117.50 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.53 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा