1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की इन 8 कंपनियों ने कराया नुकसान, ये 2 कंपनियां बनी निवेशकों का सहारा

सेंसेक्स की इन 8 कंपनियों ने कराया नुकसान, ये 2 कंपनियां बनी निवेशकों का सहारा

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 15, 2025 12:22 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 12:22 pm IST

एलआईसी की बाजार हैसियत 13,693.62 करोड़ रुपये घटकर 5,93,379.66 करोड़ रुपये पर आ गई। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 2,417.36 करोड़ रुपये घटकर 5,80,052.09 करोड़ रुपये रहा।

Sensex - India TV Hindi
सेंसेक्स Image Source : FILE

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते भारी उतार-चढ़ाव रहा। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के बीच बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,070.39 अंक नीचे आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 284.45 अंक के नुकसान में रहा। शेयर बाजार में गिरावट के चलते बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से 1,65,501.49 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। 

इन दो कंपनियों के स्टॉक में रही तेजी

समीक्षाधीन सप्ताह में सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। टीसीएस की बाजार हैसियत 22,215.06 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,190.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इन्फोसिस का मूल्यांकन 15,578.3 करोड़ रुपये बढ़कर 6,65,318.03 करोड़ रुपये रहा। इसके चलते इन दो कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को हुआ फायदा

एचडीएफसी बैंक चमका 

सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 47,075.97 करोड़ रुपये घटकर 14,68,777.88 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 30,677.44 करोड़ रुपये घटकर 10,10,375.63 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 21,516.63 करोड़ रुपये घटकर 19,31,963.46 करोड़ रुपये रही। वहीं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 18,250.85 करोड़ रुपये घटकर 7,07,186.89 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के बाजार पूंजीकरण में 16,388.4 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह घटकर 5,44,893.71 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 15,481.22 करोड़ रुपये घटकर 10,50,413.33 करोड़ रुपये रहा। एलआईसी की बाजार हैसियत 13,693.62 करोड़ रुपये घटकर 5,93,379.66 करोड़ रुपये पर आ गई। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 2,417.36 करोड़ रुपये घटकर 5,80,052.09 करोड़ रुपये रहा। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा