1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आज सेंसेक्स ने छुआ 80,000 का आंकड़ा, प्राइवेट बैंकों के शेयर उछले, अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ मार्केट

आज सेंसेक्स ने छुआ 80,000 का आंकड़ा, प्राइवेट बैंकों के शेयर उछले, अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ मार्केट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jul 03, 2024 04:30 pm IST,  Updated : Jul 03, 2024 04:30 pm IST

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.02 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 1.77 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.21 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.80 फीसदी की तेजी दर्ज हुई थी।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को अच्छी-खासी बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.69 फीसदी या 545.35 अंक की बढ़त लेकर 79,986 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में यह अधिकतम 80,074.30 अंक तक गया था। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। निफ्टी 0.67 फीसदी या 162 अंक की बढ़त लेकर 24,286 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 शेयर हरे निशान पर, 9 शेयर लाल निशान पर और 1 बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुआ।

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी टाटा कंज्यूमर में 3.55 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 2.39 फीसदी, कोटक बैंक में 2.23 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 2.14 फीसदी और एक्सिस बैंक में 1.82 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट टीसीएस में 1.23 फीसदी, टाइटन में 1.11 फीसदी, टाटा मोटर्स में 0.41 फीसदी और हिडाल्को में 0.40 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.02 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 1.77 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.21 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.80 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.90 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.04 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.06 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.65 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.06 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.33 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.76 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.13 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.03 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.80 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है। इससे इतर निफ्टी मीडिया में 0.39 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा