1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, ग्लोबल मार्केट में बिकवाली से सेंसेक्स 105 अंक टूटा, निफ्टी 18,600 के नीचे

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, ग्लोबल मार्केट में बिकवाली से सेंसेक्स 105 अंक टूटा, निफ्टी 18,600 के नीचे

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 31, 2023 09:21 am IST,  Updated : May 31, 2023 11:31 am IST

बुधवार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 105.84 अंक टूटकर 62,863.29 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई निफ्टी 34.85 अंक लुढ़कर 18,599.00 अंक पर पहुंच गया है।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : PTI

अमेरिका समेत यूरोपीय बाजार में बिकवाली का असर भारतीय बाजार पर देखने को मिल रहा है। बुधवार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 105.84 अंक टूटकर 62,863.29 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई निफ्टी 34.85 अंक लुढ़कर 18,599.00 अंक पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में शामिल 30 में से सिर्फ 9 शेयरों में तेजी और 21 में गिरावट देखने को मिल रही है। जिन शेयरों में गिरावट है, उनमें रिलांयस, एचडीएफसी बैंक हिंडाल्को, ओएनजीसी और अडाणी पोर्ट्स शामिल हैं। आपको बता दें कि घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी बनी रही थी। सेंसेक्स 122.75 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,969.13 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 35.20 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,633.85 अंक पर बंद हुआ था। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में लगातार तेजी बनी हुई है। कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे मांग में सुधार का संकेत देते हैं। पुन: सामान्य मानसून की उम्मीद और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिंसों के दाम में गिरावट से बाजार धारणा मजबूत हुई।

निफ्टी की शुरुआती चाल
Image Source : NSEनिफ्टी की शुरुआती चाल

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट 

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील के शेयर गिरावट में थे। वहीं सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और नेस्ले के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों दक्षिण कोरिया कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला रुख रहा था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा