1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 145 अंक टूटकर 61,758 अंक पर पहुंचा, निफ्टी में कमजोरी

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 145 अंक टूटकर 61,758 अंक पर पहुंचा, निफ्टी में कमजोरी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 12, 2023 09:19 am IST,  Updated : May 12, 2023 09:22 am IST

सेंसेक्स में शमिल शेयरों पर नजर डालें तो 30 में से सिर्फ 8 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहें हैं। वहीं, 22 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 145.83 अंक टूटकर 61,758.69 अंक पर खुला है। एनएसई निफ्टी भी 46.20 अंक लुढ़कर 18,250.80 अंक पर पहुंच गया है। अमेरिका समेत यूरोपीय बाजारों में गिरावट आने से यह गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में शमिल शेयरों पर नजर डालें तो 30 में से सिर्फ 8 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहें हैं। वहीं, 22 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि गुरुवार को भारी उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई सेंसेक्स  35.68 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,904.52 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.10 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,297 अंक पर बंद हुआ था। 

निफ्टी की शुरुआती चाल

निफ्टी की शुरुआती चाल
Image Source : NSEनिफ्टी की शुरुआती चाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा