1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. महामारी व मंदी में भी मिलेगी नौकरी, एग्रीबाजार कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर करेगी 500

महामारी व मंदी में भी मिलेगी नौकरी, एग्रीबाजार कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर करेगी 500

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 18, 2020 09:27 am IST,  Updated : Aug 18, 2020 09:27 am IST

कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित अग्रवाल ने कहा कि कंपनी के पास अभी 150 कर्मचारी हैं। चालू वित्त वर्ष में कंपनी की योजना 350 से अधिक कर्मचारियों को जोड़ने की है।

Agribazaar to treble headcount to 500- India TV Hindi
Agribazaar to treble headcount to 500 Image Source : ECONOMICTIMES

नई दिल्‍ली। कोविड-19 महामारी के दौरान वेतन कटौती और घटती नौकरियों के बीच कृषि प्रौद्योगिकी कंपनी एग्रीबाजार अपने कर्मचारियों की संख्या को करीब तीन गुना बढ़ाएगी। कंपनी की योजना अपने कारोबार का विस्तार दोगुना करने की है।

कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित अग्रवाल ने कहा कि कंपनी के पास अभी 150 कर्मचारी हैं। चालू वित्त वर्ष में कंपनी की योजना 350 से अधिक कर्मचारियों को जोड़ने की है। अभी हम 32 शहरों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिसे बढ़ाकर 75 करने पर काम जारी है। एग्रीबाजार की स्थापना 2016 में की गई थी। कंपनी का दावा है कि वह देश का सबसे बड़ा कृषि प्रौद्योगिकी मार्केटप्लेस है।

कंपनी अंगूर, आम और सेब जैसे फलों के अलावा 52 कृषि जिंसों में कारोबार करती है। सरकार ने पांच जून को कृषि क्षेत्र से जुड़े दो अध्यादेश पारित किए। इसमें से एक अध्यादेश कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) कानून को संशोधित करता है, जो किसानों को पहले से तय मंडी से बाहर देशभर में कहीं भी अपनी उपज बेचने की मंजूरी देता है।

इससे कंपनी को चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में उसके मंच पर होने वाले सकल कारोबार का मूल्य (जीएमवी) 5,500 करोड़ रुपए से पार पहुंचने गया। यह वित्त वर्ष 2019-20 में 4,000 करोड़ रुपए था। अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने इस साल 20,000 करोड़ रुपए जीएमवी का लक्ष्य रखा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा