1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. एयर एशिया की बिग सेल, सिर्फ 999 रुपए में घरेलू टिकट, 1999 रुपए में विदेशी यात्रा

एयर एशिया की बिग सेल, सिर्फ 999 रुपए में घरेलू टिकट, 1999 रुपए में विदेशी यात्रा

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 13, 2017 09:40 am IST,  Updated : Sep 13, 2017 09:40 am IST

एयर एशिया कोलकाता से बागडोगरा का टिकट 999 रुपए में मुहैया करा रही है, इसमें सभी कर भी शामिल हैं।

एयर एशिया की बिग सेल, सिर्फ 999 रुपए में घरेलू टिकट, 1999 रुपए में विदेशी यात्रा- India TV Hindi
एयर एशिया की बिग सेल, सिर्फ 999 रुपए में घरेलू टिकट, 1999 रुपए में विदेशी यात्रा

नई दिल्ली। एयरलाइन कंपनी एयर एशिया ने ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी तरफ खींचन के लिए बिग सेल का आयोजन किया है जिसके तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई टिकटों पर भारी छूट दी जा रही है। कुछएक घरेलू हवाई रूट्स पर तो कंपनी सिर्फ 999 रुपए में टिकट दे रही है जबकि कुछ अंतरराष्ट्रीय रूट्स का टिकट सिर्फ 1999 रुपए में बेचा जा रहा है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक 50 लाख प्रोमो सीट्स बेची जा रही हैं।

हालांकि बिग सेल में टिकट पर भारी छूट पाने के लिए कुछ शर्तें भी हैं, टिकट की बुकिंग 17 सितंबर तक कराना जरूरी है और टिकट अगले साल पहली मार्च से लेकर 21 मार्च तक बुक करनाना पड़ेगा।

जिन रूट्स पर सस्ते टिकट मिल रहे हैं वह इस तरह से हैं, एयर एशिया कोलकाता से बागडोगरा का टिकट 999 रुपए में मुहैया करा रही है, इसमें सभी कर भी शामिल हैं। इसके अलावा बैंगलुरु से हैदराबाद का टिकट 1099 रुपए, हैदराबाद से कोच्ची का टिकट 1499 रुपए, कोलकाता से दिल्ली का टिकट 2699 रुपए और बैंगलुरु से चंडीगढ़ का टिकट 3199 रुपए में दिया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ान की बात करें तो कुछएक अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर टिकट सिर्फ 1999 में दिया जा रहा है, हालांकि कुछ पर इससे ज्यादा पैसे भी वसूले जा रहे हैं। तिरुचिरापल्ली से बैंकॉक का टिकट सिर्फ 3599 रुपए में है, मुंबई से क्वालापंपुर का टिकट 4900 रुपए में दिया जा रहा है। दिल्ली से बाली का टिकट 6945 रुपए का है जबकि कोलकाता से जोहर बाहरू का टिकट 3699 रुपए का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा