1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. अगर आपके पास भी है एयरटेल का कनेक्‍शन, तो जियो और BSNL को कर दें बाय-बाय

अगर आपके पास भी है एयरटेल का कनेक्‍शन, तो जियो और BSNL को कर दें बाय-बाय

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 12, 2018 07:41 pm IST,  Updated : Jul 12, 2018 07:41 pm IST

एक अच्‍छे स्‍मार्टफोन के साथ एक अच्‍छे नेटवर्क वाले डाटा प्‍लान की हरकिसी को जरूरत होती है। अगर आपके पास एयरटेल का कनेक्‍शन है तो अब आपको जियो या अन्‍य कोई सर्विस प्रोवाइडर चुनने की आवश्‍यकता नहीं होगी।

airtel- India TV Hindi
airtel Image Source : AIRTEL

नई दिल्‍ली। एक अच्‍छे स्‍मार्टफोन के साथ एक अच्‍छे नेटवर्क वाले डाटा प्‍लान की हरकिसी को जरूरत होती है। अगर आपके पास एयरटेल का कनेक्‍शन है तो अब आपको जियो या अन्‍य कोई सर्विस प्रोवाइडर चुनने की आवश्‍यकता नहीं होगी। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने 499 रुपए वाले पोस्‍टपेड प्‍लान को अब और खास बना दिया है, जिससे यूजर्स को ज्‍यादा से ज्‍यादा फायदा मिल सके।

एयरटेल ने अपने इस प्‍लान में 87.5 प्रतिशत अधिक डाटा की पेशकश की है। हालांकि कंपनी के पास 399 रुपए, 649 रुपए, 799 रुपए और 1199 रुपए मासिक  रेंटल वाले पोस्‍टपेड प्‍लान भी हैं, लेकिन 499 रुपए वाला प्‍लान बेस्‍ट सेलिंग पोस्‍टपेड प्‍लान है। इसलिए कंपनी ने इसमें अन्‍य कई सुविधाएं जोड़कर इसे और भी आकर्षक बनाने की कोशिश की है।  

एयरटेल का 499 रुपए वाला प्‍लान माईप्‍लान इनफ‍िनिटी सेगमेंट में आता है। 499 रुपए वाले इस प्‍लान में पहले यूजर्स को केवल 40जीबी डाटा ही मिलता था लेकिन अब यूजर्स को इसमें 75जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा इमसें प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इस प्‍लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को 500जीबी तक का डाटा रोलओवर करने की सुविधा दी जाएगी। इसमें यूजर्स महीने में बचे हुए डाटा को अगले महीने रोलओवर कर सकेगा।

ऑफर्स की बारिश अभी बंद नहीं हुई है। भारती एयरटेल अपने 499 रुपए वाले पोस्‍टपेड प्‍लान यूजर्स को अमेजन प्राइम का सब्‍सक्रिप्‍शन भी एक साल के लिए मुफ्त में दे रही है। इतना ही नहीं विंक टीवी, लाइव टीवी और मूवीज की लाइब्रेरी एक्‍सेस के साथ ही साथ हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्‍शन का लाभ भी यूजर्स उठा पाएंगे।  

एयरटेल ने अपने 649 रुपए वाले पोस्‍टपेड प्‍लान को भी अपडेट कर इसमें 90 जीबी डाटा देना शुरू किया है। हालांकि यह प्‍लान कुछ चुनिंदा सर्किलों में ही उपलब्‍ध कराया गया है लेकिन उम्‍मीद है कि कंपनी इस प्‍लान को भी सभी सर्किलों में जल्‍द ही लॉन्‍च करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा