1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. RBI ने होली के रंग को किया फीका, रंगे हुए 500 और 2000 के नोट को नहीं लेंगे बैंक

RBI ने होली के रंग को किया फीका, रंगे हुए 500 और 2000 के नोट को नहीं लेंगे बैंक

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 06, 2017 02:31 pm IST,  Updated : Mar 06, 2017 02:31 pm IST

आरबीआई ने 500 और 2000 रुपए के नोट को लेकर क्लीन नोट पॉलिसी जारी कर दी है। इस होली रंगों से खेलने से पहले अपनी जेब को जरूर चेक ले नहीं तो महंगा पड़ेगा।

RBI ने होली के रंग को किया फीका, रंगे हुए 500 और 2000 के नोट को नहीं लेंगे बैंक- India TV Hindi
RBI ने होली के रंग को किया फीका, रंगे हुए 500 और 2000 के नोट को नहीं लेंगे बैंक

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट को साफ और स्वच्छ रखने के लिए क्लीन नोट पॉलिसी जारी कर दी है। इसके तहत पेन से लिखे, हुए रंगे हुए और गंदे नोट को बैंक स्वीकार नहीं करेगा। ऐसे में इस होली रंगों से खेलने से पहले अपनी जेब को जरूर चेक ले नहीं तो महंगा पड़ेगा।

रंगे नोट फीका करेंगे त्योहार

  • आरबीआई ने नोटों को साफ और सुरक्षित रखने के लिए क्लीन नोट पॉलिसी जारी की है।
  • इसका मतलब साफ है कि अगर होली के रंग में नोट रंग गए तो बैंक नहीं लेगा।
  • ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो आपके जेब रखे 500 और 2000 के नोट बेकार हो जाएंगे।
  • इसलिए इस होली कैश- लेस होकर होली के मजे लें।

क्या है जानिए क्लीन नोट पॉलिसी?

  • आरबीआई ने नई करेंसी को साफ रखने के लिए क्लीन नोट पॉलिसी जारी की है।
  • इस पॉलिसी के तहत पेन से लिखे नोट और रंग से रंगे नोटों को नहीं लिया जाता है।
  • फिलहाल इसके प्रति लोगों में जागरूकता नहीं है इसलिए दुकानदार गंदे नोटों को भी स्वीकार कर लेता है।
  • लेकिन आने वाले दिनों में ऐसा नहीं होगा। इसलिए सावधान हो जाइए और नोटों को साफ और सुरक्षित रखिए।

नोट: यह खबर एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी के बात-चीत पर आधारित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा