1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. BSNL ने JIO को दिया झटका, डेली 2GB फ्री डाटा वाले मानसून ऑफर की अवधि और बढ़ाई

BSNL ने JIO को दिया झटका, डेली 2GB फ्री डाटा वाले मानसून ऑफर की अवधि और बढ़ाई

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 30, 2018 02:21 pm IST,  Updated : Aug 30, 2018 02:21 pm IST

जियो को टक्‍कर देने के लिए बीएसएनएल ने अपने फ्री 2जीबी डेली डाटा ऑफर की अवधि को और बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं अब इस अतिरिक्‍त फ्री डाटा का लाभ 15 सितंबर तक कंपनी के 10 लोकप्रिय प्रीपेड रिचार्ज पर मिलेगा।

BSNL- India TV Hindi
BSNL Image Source : BSNL

नई दिल्‍ली। जियो को टक्‍कर देने के लिए बीएसएनएल ने अपने फ्री 2जीबी डेली डाटा ऑफर की अवधि को और बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं अब इस अतिरिक्‍त फ्री डाटा का लाभ 15 सितंबर तक कंपनी के 10 लोकप्रिय प्रीपेड रिचार्ज पर मिलेगा।

बीएसएनएल ने अतिरिक्‍त 2जीबी डाटा प्रतिदिन वाले अपने प्रमोशनल ऑफर को मानसून ऑफर के नाम से जून में लॉन्‍च किया था। यह ऑफर जियो के डबल धमाका ऑफर को टक्‍कर देने के लिए पेश किया गया था। यह ऑफर बीएसएनएल के 186 रुपए, 429 रुपए, 485 रुपए, 666 रुपए और 999 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज पर लागू है। अतिरिक्‍त 2जीबी डेली डाटा बेनेफ‍िट 187 रुपए, 333 रुपए, 349 रुपए, 444 रुपए और 448 रुपए वाले स्‍पेशल टैरिफ वाउचर्स पर भी उपलब्‍ध है।

वास्‍तव में मानसून ऑफर पूरे भारत में 60 दिनों के लिए पेश किया गया था। लेकिन बीएसएनएल ने इस ऑफर की अवधि को 15 सितंबर तक बढ़ा दिया है। यह ऑफर बीएसएनएल के सभी प्रमुख रिचार्ज पैक पर लागू होगा। इनमें 186 रुपए, 429 रुपए, 485 रुपए, 666 रुपए, 999 रुपए के साथ ही साथ 187 रुपए, 333 रुपए, 349 रुपए, 444 रुपए और 448 रुपए वाले स्‍पेशल टैरिफ वाउचर्स भी शामिल हैं।

इस ऑफर के साथ बीएसएनएल के 186 रुपए वाले रिचार्ज में यूजर्स को डेली 3जीबी डाटा मिलता है, जबकि इस रिचार्ज पैक में बिना ऑफर के केवल 1जीबी डेली डाटा 28 दिनों के लिए मिलता है। इसी प्रकार, जो यूजर 444 रुपए वाला रिचार्ज खरीदता है उसे 60 दिनों तक प्रतिदिन 6जीबी डाटा मिलता है, जबकि बिना ऑफर के इस पैक में डेली केवल 4जीबी डाटा मिलता है।

अतिरिक्‍त 2जीबी डेली डाटा बेनेफ‍िट के साथ ही बीएसएनएल इन सभी पैक के साथ बिना एफयूपी लिमिट के साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्‍स तथा 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा दे रही है। अतिरिक्‍त 2जीबी डाटा बेनेफ‍िट के साथ रिचार्ज पैक उन सभी सर्कल में उपलब्‍ध हैं, जहां बीएसएनएल का ऑपरेशन है। आपको यहां बता दें कि बीएसएनएल हाईस्‍पीड 4जी नेटवर्क के स्‍थान पर 3जी की स्‍पीड से डाटा उपलब्‍ध कराती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा