नई दिल्ली। अगर आप अपने घर के लिए टेलिविजन, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या कोई दूसरा सामान खरीदने जा रहे हैं तो टाटा ग्रुप की रिटेल चेन CROMA के पर आपको 2000 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके लिए आपका HDFC बैंक का ग्राहक होना जरूरी है, HDFC बैंक और CROMA की तरफ से 29 जनवरी तक यह ऑफर शुरू किया गया है।
Related Stories
ऑफर के मुताबिक CROMA के शोरूम से सामान खरीदने पर उसकी पेमेंट अगर HDFC बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो 5 प्रतिशत का कैशबैक दिया जाएगा। CROMA के देशभर में स्थित सभी आउटलेट्स पर यह ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत अधिकतम 2000 रुपए तक का कैशबैक दिया जाएगा और ऑफर पीरियड के दौरान प्रति ग्राहक अधिकतम 3 बार इसका फायदा लिया जा सकता है। ऑफर तभी मिलेगा जब कम से कम 10000 रुपए की खरीद की जाएगी।