1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. HDFC ने होम लोन पर ब्याज दर 0.15 प्रतिशत घटाई, नई दरें बुधवार से लागू

HDFC ने होम लोन पर ब्याज दर 0.15 प्रतिशत घटाई, नई दरें बुधवार से लागू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 21, 2020 09:50 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 09:50 pm IST

कटौती का लाभ एचडीएफसी के सभी मौजूदा रीटेल होम लोन ग्राहकों को मिलेगा

HDFC cuts lending rates - India TV Hindi
HDFC cuts lending rates 

नई दिल्ली। एचडीएफसी ने ब्याज दरों में 0.15 प्रतिशत की कटौती की है। कर्ज की लागत में आ रही कमी को देखते हुए एचडीएफसी ने घर के लिए कर्ज पर ब्याज दरों में कटौती की है। इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक सहित कई अन्य कर्जदाताओं ने ब्याज दरों में कटौती की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एचडीएफसी ने आवास कर्ज पर अपनी खुदरा प्रधान ऋण दर (Retail prime Lending Rate) में 0.15 प्रतिशत की कटौती की है। इसी पर कंपनी का समायोजित दरों वाला आवास ऋण (Adjustable Rate Home Loan) आधारित होता है। यह कटौती 22 अप्रैल से लागू होगी। बयान में कहा गया है कि इस कटौती का लाभ एचडीएफसी के सभी मौजूदा खुदरा आवास ऋण ग्राहकों को मिलेगा। वेतनभोगी तबके के लिये इस कटौती के बाद बयाज दरें 7.85 प्रतिशत से लेकर 8.15 प्रतिशत के दायरे में रहेंगी।

पिछले कुछ माह के दौरान रिजर्व बैंक और सरकार सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। इससे बैंकिंग प्रणाली में ब्याज दरों में कमी आई है। कोविड-19 महामारी के बीच अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए रिजर्व बैंक ने पिछले महीने नीतिगत दर रेपो में 0.75 प्रतिशत की कटौती की थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा