1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. LPG Cylinder मिलेगा 500 रुपये तक सस्ता, तुरंत करें ये काम, ऑफर के बचे हैं सिर्फ 3 दिन

LPG Cylinder मिलेगा 500 रुपये तक सस्ता, तुरंत करें ये काम, ऑफर के बचे हैं सिर्फ 3 दिन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 28, 2020 07:25 pm IST,  Updated : Dec 28, 2020 07:25 pm IST

LPG Cylinder Booking: हर दिन बढ़ती महंगाई के इस दौर में अगर रसोई गैस सिलिंडर (LPG Cylinder) बुक करने पर आपको 500 रुपये का कैशबैक मिल जाए, तो इससे बेहतर और क्या होगा।

LPG Cylinder मिलेगा 500 रुपये तक सस्ता, तुरंत करें ये काम- India TV Hindi
LPG Cylinder मिलेगा 500 रुपये तक सस्ता, तुरंत करें ये काम

LPG Cylinder Booking: हर दिन बढ़ती महंगाई के इस दौर में अगर रसोई गैस सिलिंडर (LPG Cylinder) बुक करने पर आपको 500 रुपये का कैशबैक मिल जाए, तो इससे बेहतर और क्या होगा। ऐसे में जितने का आप सिलिंडर बुक करेंगे उसमें से 500 रुपये वापस आ जाएंगे तो आपको वह सिलिंडर एक प्रकार से 500 रुपये सस्ता ही पड़ा न। लेकिन, अब सवाल है कि यह लाभ कैसे लिया जाए?

Paytm से बुकिंग करने पर कैशबैक ऑफर

दरअसल, पेमेंट ऐप पेटीएम (Paytm) के जरिये विषेश तरह के ग्राहक अगर 31 दिसंबर 2020 तक रसोई गैस सिलिंडर बुक करते हैं तो उन्हें 500 रुपये तक का कैशबैक (Cashback) मिल सकता है। पेटीएम के इस ऑफर का लाभ आप भारत गैस (Bharat Gas), एचपी गैस (HP Gas) और इंडेन (Indane) का सिलिंडर बुक करके ले सकते हैं।

किसे मिलेगा कैशबैक?

लेकिन, पेटीएम के इस 500 रुपये तक के कैशबैक (Cashback) ऑफर का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप पेटीएम के जरिए पहली बार एलपीजी सिलिंडर बुक (LPG Cylinder Booking) कर रहे होंगे। इसका मतलब है कि कैशबैक की यह रकम पेटीएम से पहली बार सिलिंडर बुक कराने वाले यूजर्स को ही मिलेगी।

Paytm से कैसे बुक करें एलपीजी सिलिंडर?

  1. पेटीएम ऐप ओपन करें।
  2. Recharge and Pay Bills विकल्प चुनें।
  3. दिए गए विकल्पों में Book a Cylinder चुनें।
  4. फिर गैस प्रोवाइडर का चुनाव करें।
  5. इसके बाद गैस प्रोवाइडर की एजेंसी में दिया गया रजिस्टर मोबाइल नंबर या फिर एलपीजी आईडी डालें
  6. डीटेल्स डालकर प्रोसीड (Proceed) पर क्लिक करें।
  7. अब एलपीजी आईडी, कंज्यूमर का नाम, एजेंसी का नाम तथा सिलिंडर की कीमत लिखी होगी। देखकर पेमेंट कर दें।

कैसे मिलेगा 500 रुपये तक का कैशबैक?

पेमेंट करने से पहले प्रोमोकोड सेक्शन FIRSTLPG डालें ताकि आपको 500 रुपये तक का कैशबैक मिले (अगर आप Paytm से पहली बार बुकिंग कर रहे हैं तो)। अगर आप प्रोमोकोड डालना भूल गए हैं तो उस स्थिति में आपको कैशबैक नहीं मिलेगा। इसीलिए पेमेंट करने से पहले ध्यान से प्रोमोकोड भरें। यह ऑफर 31 दिसंबर 2020 तक वैलिड है।

यह भी पढ़ें- Aadhaar Card में कुछ गलती है तो फ्री में ऐसे कराएं ठीक

यह भी पढ़ें- Aadhaar Card में कुछ भी बदलाव कराना है, तो ऐसे लें फ्री में अपॉइंटमेंट

यह भी पढ़ें- कोई आपके Aadhaar Card का गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा? एक मिनट में ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें- Aadhaar Card से जुड़ी ये ऑनलाइन सर्विस हुई शुरू, घर बैठे उठाएं लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा