1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Train में मोबाइल, लैपटॉप या कीमती सामान चोरी होने पर अब रेलवे करेगा ऐसे भरपाई, जल्द शुरू होगी ये नई योजना

Train में मोबाइल, लैपटॉप या कीमती सामान चोरी होने पर अब रेलवे करेगा ऐसे भरपाई, जल्द शुरू होगी ये नई योजना

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Oct 09, 2016 02:42 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 02:44 pm IST

अब Train में आप बेफ्रिक होकर यात्रा कर सकते हैं। रेलवे जल्द ही एक ऐसी सर्विस शुरू करने जा रही जिससे ट्रेन में सामान (लैपटॉप) चोरी होने का डर खत्म हो जाएगा।

Train में मोबाइल, लैपटॉप या कीमती सामान चोरी होने पर अब रेलवे करेगा ऐसे भरपाई, जल्द शुरू होगी ये नई योजना- India TV Hindi
Train में मोबाइल, लैपटॉप या कीमती सामान चोरी होने पर अब रेलवे करेगा ऐसे भरपाई, जल्द शुरू होगी ये नई योजना

नई दिल्ली। अब Train में आप बेफ्रिक होकर सफर कर सकते हैं। रेलवे जल्द ही एक ऐसी सर्विस शुरू करने जा रही जिससे ट्रेन में सामान चोरी होने का डर खत्म हो जाएगा। सरकार आपके साथ आपके सामान का भी इंश्योरेंस करेगी ताकि गुम होने पर उसका भुगतान आसानी से हो सके। सरल भाषा में इसे समझें तो ट्रेन में सफर के दौरान अगर आपका मोबाइल, लैपटॉप और कीमती सामान चोरी या गुम हो जाता है तो रेलवे इसकी भरपाई इंश्योरेंस के जरिए करेगी।

आईआरसीटीसी के चैयरमैन और प्रबंध निदेशक ए के मोनाचा के मुताबिक यात्रा बीमा योजना के बाद अब आईआरसीटीसी ने यात्रियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप जैसे गैजेट के लिए भी बीमा योजना शुरू करने का मन बना लिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आईआरसीटीसी और बीमा कंपनियों के अधिकारियों के बीच एक बैठक हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : Good News: अगर वेटिंग लिस्ट में है आपका नाम तो मिलेगी कन्फर्म सीट, शुरू हुई ये नई सुविधा

जानिए रेलवे से जुड़े रोचक तथ्‍य

Indian Rail

rail-4  Indian Rail

rail-7 (1)Indian Rail

rail-1  Indian Rail

rail-6  Indian Rail

rail-2  Indian Rail

rail-3  Indian Rail

rail-5  Indian Rail

आईआरसीटीसी कर रही है तैयारी

  • आईआरसीटीसी ने अब यात्रियों के मोबाइल, बैग, लैपटॉप वगैरह का बीमा करने की योजना बनाई है।
  • आईआरसीटीसी इंश्योरेंस कंपनियों के साथ मिलकर मसौदा तैयार कर रहा है। उम्मीद है, रेलमंत्री सुरेश प्रभु जल्द ही योजना की घोषणा करेंगे।

ये भी पढ़े: त्योहारों पर भारतीय रेल ने यात्रियों को दिया तोहफा, इन Routes पर चलेंगी 32 Special Trains

हाल में शुरू हुई एक और नई बीमा योजना

  • रेल यात्री अब 7 अक्टूबर से सिर्फ 1 पैसे में यात्रा बीमा हासिल कर पाएंगे।
  • वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना के तहत अब मात्र 1 पैसे की मामूली दर पर ही यात्रा बीमा की सेवा का फायदा उठा पाएंगे।
  • आपको बता दें कि इससे पहले इस बीमा के लिए यात्रियों से 92 पैसे लिए जा रहे थे।
  • आपको बता दें कि IRCTC के पोर्टल से बुक किए जाने वाले ट्रेन टिकट पर 10 लाख रुपए का यात्रा बीमा दिया जाता है।
  • अभी तक करीब 1,20,87,625 रेल यात्री इस खास सुविधा का चयन कर चुके हैं।

कब तक मिलेगा इस सेवा का फायदा

  • आईआरसीटीसी की इस शानदार स्कीम का फायदा रेल यात्री 31 अक्टूबर 2016 तक बुक किए गए सभी टिकटों पर उठा सकते हैं।

आईआरसीटीसी के चेयरमैन और मैनेजिंग डॉयरेक्टर ए के मोनाचा ने बताया, “हमने वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना के प्रीमियम अमाउंट को तत्काल प्रभाव से कम करने का फैसला किया है। यह एक स्पेशल प्रमोशनल कदम है जिसका मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रेल यात्री इस सुविधा का फायदा उठा सकें।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा