1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. कितना भी यूज़ करो डेटा, ये है भारत का पहला असली अनलिमिटेड पैक

कितना भी यूज़ करो डेटा, ये है भारत का पहला असली अनलिमिटेड पैक

 Published : Jul 24, 2018 08:51 pm IST,  Updated : Jul 24, 2018 08:51 pm IST

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल एक ऐसा प्‍लान लेकर आई है जिसमें न तो डेटा और न ही कॉलिंग की लिमिट है।

BSNL- India TV Hindi
BSNL

जियो के बाजार में आने के बाद से लोगों को प्रतिदिन डेटा पाने की आदत पड़ गई है। जियो की देखा देखी सभी कंपनियां भी 1 या 2 जीबी डेटा प्रतिदिन की पेशकश कर रही हैं। लेकिन जियो की बात करें या फिर आइडिया, एयरटेल या वोडा की। हर कंपनी के डेटा में कोई न कोई लिमिट होती है। उस लिमिट के बाद आपका 4जी नेटवर्क रेंग रेंग कर चलता है। लेकिन इस समस्‍या का अंत आ गया है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल एक ऐसा प्‍लान लेकर आई है जिसमें न तो डेटा और न ही कॉलिंग की लिमिट है। आपको 84 दिनों तक सब कुछ अनलिमिटेड मिलेगा। आइए जानते हैं बीएसएनएल के इस पैक के बारे में।

बीएसएनएल यह पैक बेहद खास पेशकश के साथ लाया है। कंपनी ने इसे 1099 रुपए में पेश किया है। इस पैक की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस पैक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी भी चीज़ पर लिमिट नहीं लगाई गई है। आप 84 दिनों तक मन चाहा डेटा उपयोग कर सकते हैं। आपकी स्‍पीड हमेशा एक जैसी बनी रहेगी। इसके साथ ही आपको कॉलिंग के लिए भी पूरी तरह से अनलिमिटेड छूट दी जा रही है। बीएसएनएल के इस प्‍लान में ग्राहकों को ग्राहकों को यदि किसी चीज़ की लिमिट दी गई है तो वह है एसएमएस की। यहां पर आपको प्रति दिन के हिसाब से 100 एसएमएस फ्री मिलेंगे। इसके अलावा फोन रिंग बैक टोन भी फ्री में मिलेगी।

इस प्‍लान की बाजार में दूसरे प्‍लान से तुलना करें तो रिलायंस जियो या एयरटेल और वोडाफोन में कॉलिंग पूरी तरह से अनलिमिटेड फ्री मिलती है लेकिन जियो के सभी पैक एक सीमित डेली लिमिट के साथ आते है। ऐसे में बीएसएनएल यहां बाजी मारता दिखाई दे रहा है। इसके बारबारी के जियो के प्‍लान की बात करें तो इसमें जियो का 5 जीबी प्रति दिन वाला पैक सबसे बेहतर दिखाई देता है। इसके तहत आप 799 रुपए में यह पैक प्राप्‍त कर सकते हैं। लेकिन यहां समस्‍या यह है कि इसके साथ जियो में सिर्फ 28 दिनों की वैलिडिटी ही मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा