1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 2000 रुपये पाने का आखिरी मौका, लिस्‍ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 2000 रुपये पाने का आखिरी मौका, लिस्‍ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 02, 2020 02:46 pm IST,  Updated : Dec 02, 2020 02:46 pm IST

अब तक मोदी सरकार किसानों को 6 किस्तों में पैसे दे चुकी है। इसकी अगली किस्त यानी सातवीं किस्त इस महीने से सरकार किसानों के बैंक अकाउंट में भेजना शुरू करेगी।

pm kisan samman nidhi 7th instalment start transfer, check beneficiary status - India TV Hindi
pm kisan samman nidhi 7th instalment start transfer, check beneficiary status Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसानों को 2000 रुपये की सातवीं किस्‍त अब किसी भी समय मिलना शुरू हो जाएगी। इस किस्‍त का करोड़ों किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्‍योंकि उन्‍हें रबी फसल की बुआई के लिए बीच और खाद खरीदना है। उल्‍लेखनीय है कि केंद्र सरकार 11 करोड़ से अधिक किसानों को साल में 6000 रुपये तीन बराबर किस्‍तों में उनके बैंक खाते में देती है।

अब तक मोदी सरकार किसानों को 6 किस्तों में पैसे दे चुकी है। इसकी अगली किस्त यानी सातवीं किस्त इस महीने से सरकार किसानों के बैंक अकाउंट में भेजना शुरू करेगी। अगर सातवीं किस्त अभी तक आपके अकाउंट में नहीं पहुंची है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कभी-कभी ऑनलाइन लेनदेन में समय लग जाता है। पहली किस्‍त एक दिसंबर से 31 मार्च, दूसरी किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्‍त एक अगस्त से 30 नवंबर के बीच में किसानों के बैंक अकाउंट में पहुंचती है।

पिछले 23 महीनों में मोदी सरकार ने करीब 11.17 करोड़ किसानों को पैसे ट्रांसफर किए हैं। यह पीएम किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi scheme) की 7वीं किस्त (7th installment of PM Kisan Yojana) होगी, जो एक दिसंबर से किसानों के खातों में आना शुरू होगी। बहुत सारे किसानों को उनके पैसे नहीं मिलते, क्योंकि लिस्ट में उनका नाम नहीं होता। अगर आप चाहें तो पहले ही चेक कर सकते हैं कि लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, ताकि इसके बारे में आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकें।

ऐसे चेक करें अपना नाम

सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। वहां पर ऊपर की तरफ राइट साइड में आपको Farmers Corner का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा। उस पर क्लिक करने के बाद Beneficiary Status का एक विकल्प सामने आएगा। वहां पर आपको अपना आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपना नाम लिस्ट में है या नहीं। किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं है तो आपका नाम मिल जाएगा। इसके अलावा आप ऐप के जरिए भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं कि आपको लिस्ट में नाम है या नहीं है।

इन नंबरों पर करें शिकायत

अगर आपको कोई समस्या है तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इन नंबरों पर करें संपर्क...

  • पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
  • पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर: 155261
  • पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
  • पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
  • पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन: 0120-6025109
  • ई-मेल ID: pmkisan-ict@gov.in
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा