1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Traffic Challan: मोटरसाइकिल, कार चलाने वालों का 15000 का चालान कटेगा और 2 साल की होगी जेल, मंत्रालय का अलर्ट

Traffic Challan: मोटरसाइकिल, कार चलाने वालों का 15000 का चालान कटेगा और 2 साल की होगी जेल, मंत्रालय का अलर्ट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 25, 2021 04:10 pm IST,  Updated : Jun 25, 2021 04:18 pm IST

सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने कार मोटरसाइकिल चलाने वालों का 15000 का चालान काटने और 2 साल जेल भुगतने की चेतावनी दी है। दरअसल लॉकडाउन में डील देने के बाद लोग सड़कों पर अपना वाहन लेकर निकल रहे है।

Traffic Challan: मोटरसाइकिल, कार चलाने वालों का 15000 का चालान कटेगा और 2 साल की होगी जेल, मंत्रालय - India TV Hindi
Traffic Challan: मोटरसाइकिल, कार चलाने वालों का 15000 का चालान कटेगा और 2 साल की होगी जेल, मंत्रालय का अलर्ट

नई दिल्ली: सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने कार मोटरसाइकिल चलाने वालों का 15000 का चालान काटने और 2 साल जेल भुगतने की चेतावनी दी है। दरअसल लॉकडाउन में डील देने के बाद लोग सड़कों पर अपना वाहन लेकर निकल रहे है। अगर आप भी उन लोगों में से है तो आप बेहद संभल कर अपना वाहन चलाएं। सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि कभी भी शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, इसके परिणामस्वरूप पहली बार अपराध करने पर 6 महीने तक की कैद और/या 10000 तक का जुर्माना और दूसरी बार अपराध करने पर 2 साल की कैद और/या 15000 का जुर्माना हो सकता है।

Traffic Challan: मोटरसाइकिल, कार चलाने वालों का 15000 का चालान कटेगा और 2 साल की होगी जेल
Image Source : TRANSPORT MINISTRYTraffic Challan: मोटरसाइकिल, कार चलाने वालों का 15000 का चालान कटेगा और 2 साल की होगी जेल

बच्चे को बाइक पर बैठाया तो भी चालान

अगर आप भी अपने बच्चों को टू व्हीलर पर लेकर चलते है तो सावधान हो जाए। यातायात नियम तोड़ने वालों के लिए एकबार फिर बड़ी खबर है। मोटरसाइकल, स्कूटर पर आपका बड़ा चालान कट सकता है। दरअसल नए मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार चार साल से ज्यादा उम्र का बच्चा तीसरी सवारी के तोर पर गिना जाएगा। ऐसे में अगर आप अपने टूव्हीलर पर सवार होकर अपने बच्चे और पत्नी को बैठाकर कही जा रहे है और बच्चे की उम्र चार साल से अधिक है तो आपका चालान कट सकता है। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194A के अनुसार आपका इस नियम का उल्लंघन करने पर 1000 रुपए का चालान कट सकता है।

पढ़ें- खुशखबरी! पेट्रोल डीजल के दाम कम करने को लेकर एक्शन में सरकार, कर दिया यह बड़ा काम

पढ़ें- पाकिस्तान में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज, सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे

बच्चे को मिलाकर भी आप सिर्फ 2 लोग अपनी मोटरसाइकिल या स्कूटर पर सवार होकर कही जा रहे है तो भी आपका चालान कट सकता है। नए मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार अगर बच्चे की उम्र चार साल से ज्यादा है और बच्चे को आपने हेलमेट नही पहना रख तो आपका 1000 रुपए का चालान कट सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहे।

पढ़ें- एशिया के सबसे अमीर मुकेश अंबानी ने भारत में कर दिया बड़ा ऐलान....

पढ़ें- आज फिर गिरे सोने के दाम, 10 ग्राम के लिए आज देनी होगी आपको ये कीमत.....

ट्रैफिक नियमों की लिस्ट देखें

अपराध

पहले चालान या जुर्माना

अब चालान या जुर्माना

सामान्य (177)

100 रूपये

500 रूपये

रेड रेगुलेशन नियम का उल्लंघन (177A)

100 रूपये

500 रूपये

अथॉरिटी के आदेश की अवहेलना (179)

500 रूपये

2000रूपये

अनाधिकृत गाड़ी बिना लाइसेसं चलाना (180)

1000रूपये

5000 रूपये

अयोग्यता के बावजूद ड्राइविंग (182)

500 रूपये

10000 रूपये

बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना (181)

500रूपये

5000 रूपये

ओवर साइज वाहन (182B)

 

5000 रूपये

ओवर स्पीडिंग (183)    

400 रूपये

1000 रूपये

खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना(184)

1000 रूपये

5000 रूपये

शराब पीकर गाड़ी चलाना (185)

2000रूपये

10000 रूपये

रेसिंग और तेज़ गति से गाड़ी चलाना (189)

500 रूपये

5000 रूपये

ओवर लोडिंग (194)

2  हज़ार रूपये और 10000 रूपये प्रति टन अतिरिक्त

20 हज़ार रूपये और 2 हज़ार रूपये प्रति टन

सीट बेल्ट (194B)

100 रूपये

1000 रूपये

बिना पर्मिट के गाड़ी चलाना (192A)

5 हज़ार रूपये तक

10 हज़ार रूपये तक

लाइसेंस कंडीशन का उल्लंघन (193)

कुछ भी नहीं

25 हज़ार रूपये से 1 लाख रूपये तक

पैसेंजर की ओवर लोडिंग (194A)

कुछ भी नहीं

1000 रूपये प्रति पेसेंजर

दोपहिया वाहन पर ओवर लोडिंग

100 रूपये

2 हज़ार रूपये और तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द

हेलमेट न पहनने पर

100 रूपये

1000 रूपये और तीन महीने के लिए लाइसेंस  रद्द

एमरजेंसी वाहन को रास्ता न देने पर (194E)

कुछ भी नहीं

     10000 रूपये

बिना इंशोरेंस के गाड़ी चलाने पर (196)

1000 रूपये

2000 रूपये

दस्तावेज़ों को लगाने की अधिकारियो की शक्ति   (206)

 कुछ भी नहीं

183,184,185,189,190,194c,194D 194Eके तहत ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द किया जायेगा

अधिकारियो को लागू करने से किये गए अपराध (210B)

कुछ भी नहीं

सम्बंधित अनुभाग के तहत दो बार जुर्माना

 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा