1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. ये हैं भारत की 5 सुपर लग्जरी ट्रेन

ये हैं भारत की 5 सुपर लग्जरी ट्रेन

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 10, 2016 10:02 am IST,  Updated : Apr 10, 2016 10:03 am IST

भारत में यात्रा करने के लिए सबसे सस्ती सवारी ट्रेन को माना जाता है। दूसरी ओर देश में ऐसी ट्रेनें भी हैं जिनका किराया लाखों में है।

Palace on Wheels: ये हैं भारत की 5 सुपर लग्जरी ट्रेन, सुविधाएं किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं- India TV Hindi
Palace on Wheels: ये हैं भारत की 5 सुपर लग्जरी ट्रेन, सुविधाएं किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं

नई दिल्ली। भारत में यात्रा करने के लिए सबसे सस्ती सवारी ट्रेन को माना जाता है। दूसरी ओर देश में ऐसी ट्रेनें भी हैं जिनका किराया लाखों में है। इन ट्रेनों में सुविधाएं किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है। लेकिन आज कल 5 सुपर लग्जरी ट्रेन को यात्री नहीं मिल रहे हैं। दिल्ली से चलकर राजस्थान पहुंचने वाली पैलेस ऑन व्हील्स में सवारी न होने कि वजह से कुछ दिन पहले कैंसिल करना पड़ा। ये इकलौती ऐसी ट्रेन नहीं है जो टूरिस्ट की कमी से कैंसिल हुई है। इससे पहले महाराजा एक्सप्रेस और रॉयल राजस्थान पैसेंजर्स की कमी झेल रही है।

देश में चलती हैं 5 सुपर लग्जरी ट्रेन

भारत में इस समय महाराजा एक्सप्रेस, पैलेस ऑन व्हील्स, रॉयल राजस्थान, गोल्डन चैरियॅट और डेक्कन ओडिसी नाम की 5 सुपर लग्जरी ट्रेन चलती हैं। 26 जनवरी 1982 को रिपब्लिक डे के अवसर पर पहली लग्जरी ट्रेन को दिल्ली से शुरू किया गया था। जो थी पैलेस ऑन व्हील्स। पैलेस ऑन व्हील्स 2009 तक एकमात्र लग्जरी ट्रेन थी, जिसकी वजह से विदेशी सैलानियों के पास एक ही ट्रेन में घूमने का विकल्प था। लेकिन 2010 के बाद देशभर के अलग-अलग स्थानों से 4 नई लग्जरी ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं वाली इन ट्रेनों में बार से लेकर जिम तक की सुविधा दी जाती है।

तस्वीरों में देखिए सुपर लग्जरी ट्रेन

Luxury train in india

2 (36)IndiaTV Paisa

5 (28)IndiaTV Paisa

3 (34)IndiaTV Paisa

1 (43)IndiaTV Paisa

7 (9)IndiaTV Paisa

4 (32)IndiaTV Paisa

6 (18)IndiaTV Paisa

8 (9)IndiaTV Paisa

कितना है किराया

महाराजा एक्सप्रेस में अगर आप यात्रा करना चाहते हैं तो 3 रातों के लिए 2.75 लाख से लेकर 8.25 लाख रुपए चुकाने होंगे। वहीं 7 रातों का किराया-4.5 लाख से लेकर  16 लाख रुपए है। जबकि पैलेस ऑन व्हील्स- अक्टूबर-मार्च तक किराया- 2.75 लाख, अप्रैल में-  2 लाख रुपए है। 23 कोच की इस शाही रेलगाड़ी में 14 सैलून, एक स्पा कोच, दो महाराजा एवं महारानी रेस्टोरेंट एवं एक रिसेप्शन कम बार कोच सम्मिलित है। इसमें 104 पर्यटक राजसी अंदाज में यात्रा कर सकते हैं। डेक्कन ओडिसी का किराया 2.90 लाख से लेकर  4.35 लाख रुपए तक है। डेक्कन ओडिसी महाराष्ट्र के खास स्थानों पर जाती है- मुंबई, सिंधदुर्ग, गोवा, कोल्हापुर, दौलताबाद, चंद्रपुर, अजंता गुफाएं और नासिक। इसके अलावा रॉयल राजस्थान का किराया 3 लाख से लेकर  4.15 लाख रुपए तक है। गोल्डन चैरियॅट का किराया- 1.62 लाख रुपए भारतीयों के लिए और 2.85 लाख रुपए विदेशियों के लिए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा