नई दिल्ली। गर्मी शुरु हो गई हैं। ऐसे में अब आप भी अपने घर में नया एसी लाने के बारे में सोच रहे होंगे। लेकिन हमारे साथ आपको इधर उधर ऑफर ढूंढने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम लाते हैं आपके लिए बाजार में मौजूद बेस्ट ऑफर। जिसकी मदद से आप पैसों के साथ ही समय भी बचा सकते हैं। आइए आज के बेस्ट ऑफर की बात करें तो यह है इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंज्यूमर ड्यूरेबल रिटेल चेन सरगम इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से। सरगम इलेक्ट्रॉनिक्स आपको मात्र 1 रुपए में एयरकंडीशनर घर ले जाने का मौका मिल रहा है।
Related Stories
आइए इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं। यह स्कीम सरगम इलेक्ट्रॉनिक्स के चुनिंदा स्टोर्स पर है। इसमें आपको 1 रुपए अदा कर अपने घर नया एसी ले जाने का मौका मिल रहा है। बाकी भुगतान के लिए आपके पास कई भुगतान विकल्प हैं। बजाज फिनसर्व, एचडीबी फाइनेंस या फिर कैपिटल फर्स्ट से आप 0% फाइनेंस स्कीम के तहत अपना एसी खरीद सकते हैं। इसके अलावा यहां पर सभी क्रेडिट कार्ड पर बजाज फिनसर्व से खरीद करने पर 100 फीसदी कैशबैक का भी मौका मिल रहा है।
यहां पर 1 रुपए फाइनेंस के साथ एसी भी काफी आकर्षक कीमतों पर मिल रहे हैं। लॉयड का विंडो एसी जहां 25500 रुपए में है वहीं कैरियर का विंडा एसी 28000 रुपए में है। ओजनरल का विंडो एसी 37000 रुपए तो गोदरेज का विंडो एसी 27000 में मिल रहा है। 1 रुपए फाइनेंस के साथ यहां पर हिटाची का फ्रिज भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 68490 रुपए है। वहीं यदि आपका बजट कम है तो आप ऊषा का कूलर 15600 रुपए, महाराजा व्हाइटलाइन कूलर 11000 रुपए, हैवल्स का कूलर 17990 और ऊषा का विंडो कूलर 10200 रुपए की विशेष कीमत में घर ला सकते हैं।