1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन का किराया हुआ तय, दिल्‍ली से वाराणसी जाने के लिए देने होंगे इतने रुपए

वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन का किराया हुआ तय, दिल्‍ली से वाराणसी जाने के लिए देने होंगे इतने रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 12, 2019 07:16 pm IST,  Updated : Feb 12, 2019 08:26 pm IST

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को नई दिल्ली रेल्वे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर करेंगे।

vande bharat express- India TV Hindi
vande bharat express Image Source : VANDE BHARAT EXPRESS

नई दिल्‍ली। भारतीय रेलवे ने अपनी सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्‍सप्रेस (ट्रेन 18) के लिए किराया सूची जारी कर दी है। वंदे भारत एक्‍सप्रेस में डायनामिक प्राइजिंग को लागू नहीं किया जाएगा। दिल्‍ली से वाराणसी के लिए वंदे भारत एक्‍सप्रेस के एसी चेयर कार का किराया 1760 रुपए होगा, जबकि एक्‍जीक्‍यूटिव चेयर कार का किराया 3310 रुपए तय किया गया है।

इसी प्रकार वाराणसी से दिल्‍ली का वापसी किराया एसी चेयर कार में 1700 रुपए और एक्‍जीक्‍यूटिव चेयर कार का किराया 3260 रुपए होगा। दिल्‍ली से वाराणसी के बीच की यात्रा वंदे भारत एक्‍सप्रेस 8 घंटे में पूरी करेगी। यह ट्रेन कानपुर और प्रयागराज दो स्‍टेशनों पर रुकेगी।

अभी चेयर कार का किराया उतनी ही दूरी तय करने वाली शताब्दी ट्रेनों के किराये से 1.4 गुणा अधिक है और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया प्रीमियम ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के किराये से 1.3 गुणा अधिक है। सेमी हाई स्पीड ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 फरवरी को रवाना करने का कार्यक्रम है। ट्रेन में टिकटों की दो श्रेणी है। एक एक्जीक्यूटिक श्रेणी और दूसरी चेयर कार। 

train fare chart 1
Image Source : TRAIN FARE CHART 1train fare chart 1

train fare chart 2
Image Source : TRAIN FARE CHART 2train fare chart 2

वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को नई दिल्‍ली रेल्‍वे स्‍टेशन से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। इसकी नियमित सेवा 16 फरवरी से शुरू होगी। वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन के किराये में आईआरसीटीसी का कैटरिंग शुल्‍क शामिल होगा, हालांकि यात्रियों को भोजन न लेने का विकल्‍प नहीं दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा