Sunday, January 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. बिना डाउनपेमेंट किए फ्रिज, टीवी, एसी खरीदने का मौका, विजय सेल्‍स पर शुरू हुआ ऑफर

बिना डाउनपेमेंट किए फ्रिज, टीवी, एसी खरीदने का मौका, विजय सेल्‍स पर शुरू हुआ ऑफर

विजय सेल्‍स एक खास ऑफर लेकर आई है जिसमें आपको जीरो डाउनपेमेंट के साथ कोई भी इलेक्‍ट्रॉनिक प्रोडक्‍ट घर ले जाने का मौका मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी ईकॉमर्स कंपनियों की तरह ही नो कॉस्‍ट ईएमआई भी ऑफर कर रही है।

Written by: Sachin Chaturvedi @sachinbakul
Published : Apr 07, 2018 02:31 pm IST, Updated : Apr 07, 2018 02:31 pm IST
vijay sales- India TV Paisa

vijay sales

नई दिल्‍ली। आपको कैसा लगेगा जब आप किसी दुकान पर कोई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्‍ट पसं करें, और बिना पैसे चुकाए घर ले जाए। आपको जरूर ये सपना लगे, लेकिन आज के समय में ये हकीकत बन चुकी है। देश की प्रमुख इलेक्‍ट्रॉनिक रिटेल चेन विजय सेल्‍स एक खास ऑफर लेकर आई है जिसमें आपको जीरो डाउनपेमेंट के साथ कोई भी इलेक्‍ट्रॉनिक प्रोडक्‍ट घर ले जाने का मौका मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी ईकॉमर्स कंपनियों की तरह ही नो कॉस्‍ट ईएमआई भी ऑफर कर रही है। यानि कि आप बिना ब्‍याज अदा करे किश्‍तों पर प्रोडक्‍ट खरीद सकते हैं। 

आपको बता दें कि ये ऑफर कुछ चुनिंदा मॉडल पर मिल रहा है। इसके अलावा आप बजाज फिनसर्व की ओर से 100 फीसदी कैशबैक ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं। वहीं एसबीआई के डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूजर भी 5 फीसदी का अतिरिक्‍त कैशबैक भी प्राप्‍त कर सकते हैं। यहां पर कंपनी 1+4 साल की अतिरिक्‍त वारंटी फ्री में दे रही है। कंप्रेसर पर भी 10 साल की वारंटी मिल रह है। इसके अलावा मुफ्त स्‍टैण्‍डर्ड इंस्‍टॉलेशन के अलावा इन्‍वर्टर पीसीबी पर 5 साल की वारंटी भी मिल रही है। 

अन्‍य ऑफर्स की बात करें तो यहां पर ग्राहकों को कैरियर का 1.5 टन एयर कंडीशनर 5500 रुपए की छूट के साथ 26500 रुपए में मिल रहा है। इस एसी जीरो डाउन पेमेंट के अलावा 3313 रुपए की 8 किश्‍तों पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा ब्‍लू स्‍टार का 1.5 टन का एसी 7510 रुपए की बचत के साथ 27990 रुपए में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस पर भी जीरो डाउनपेमेंट के साथ 2799 की 10 किश्‍तों का ऑफर मिल रहा है। यहां पर स्पिलिट एसी पर भी अच्‍छे ऑफर हैं। डाइकेन का 1.5 टन स्पिलिट एसी 8700 रुपए की छूट के साथ 40000 रुपए में मिल रहा है। इसे आप 5000 रुपए की 8 किश्‍तों पर खरीद सकते हैं। 

बाज करें फ्रिज की तो यहां पर हायर के बॉटम माउंट फ्रिज पर 8110 रुपए की छूट मिल रही है। इस छूट के साथ यह फ्रिज 24490 रुपए में उपलब्ध है। वहीं 4898 रुपए के डाउनपेमेंट के साथ शेष रकम 2449 रुपए की 8 किश्‍तों में चुका सकते हैं। वहीं सैमसंग के 415 लीटर के फ्रिज पर 3500 रुपए बचा सकते हैं। यहां भी आपको जीरो डाउनपेमेंट का ऑफर मिल रहा है। आप 3674 की 15 किश्‍तों पर इसे खरीद सकते हैं। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement