1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. वोडाफोन ने पेश किया नया ऑफर, सिर्फ 33 रुपए में मिल रहा है अनलिमिटेड डेटा

वोडाफोन ने पेश किया नया ऑफर, सिर्फ 33 रुपए में मिल रहा है अनलिमिटेड डेटा

 Published : Mar 29, 2018 01:13 pm IST,  Updated : Mar 29, 2018 01:13 pm IST

देश की प्रमुख टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन भी जियो की टक्‍कर में एक जोरदार प्‍लान लेकर आई है। जिसके तहत कंपनी मात्र 33 रुपए में अनलिमिटेड पैक पेश कर रही है।

Vodafone- India TV Hindi
Vodafone

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो के लॉन्‍च होने के बाद से हर रोज कंपनी एक से बढ़कर एक ऑफर पेश करने पर जोर दे रही हैं। कभी कोई कंपनी फ्री कॉलिंग का ऑफर पेश करती है तो कभी अनलिमिटेड इंटरनेट का ऑफर। अब देश की प्रमुख टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन भी जियो की टक्‍कर में एक जोरदार प्‍लान लेकर आई है। जिसके तहत कंपनी मात्र 33 रुपए में अनलिमिटेड पैक पेश कर रही है।

ये ऑफर सुनकर आप भी चौंक गए होंगे। इसे देखते हुए हम इस प्‍लान की पूरी डिटेल साथ लेकर आए हैं। यह पैक खासतौर पर कंपनी के प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। जिसके तहत कंपनी 33 रुपए में 3जी और 4जी डेटा प्रदान कर रही है। लेकिन आपको बता दें कि यह पैक कंपनी के सुपर नाइट इंटरनेट पैक के साथ पेश किया गया है। ऐसे में आप इस पैक का इस्‍तेमाल निर्धारित नाइट पैक की सीमा के तहत एक रात में ही प्रयोग कर पाएंगे। इस प्रकार यदि आप इस डेटा पैक का इस्‍तेमाल करते हैं तो आप रात 1 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक 4जी स्‍पीड में इंटरनेट डेटा का प्रयोग कर पाएंगे। इसके लिए कोई निर्धारित सीमा नहीं है।

इस अनलिमिटेड पैक के अलावा कंपनी पहले 1 घंटा का सुपर आवर अनलिमिटेड पैक भी पेश कर चुकी है। वोडाफोन के इस पैक में प्रीपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड 3G/4G डेटा मिलेगा। इस पैकी अवधि 1 घंटे के लिए है। आपको बता दें कि यह सिर्फ एक इंटरनेट पैक है इसमें आपको कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। इन ऑफर को प्रयोग करने से पहले यह जान लीजिए कि यह ऑफर चुनिंदा ग्राहकों के लिए ही है। इसके लिए आपको अपने फोन से 121 पर कॉल करना होगा जहां से आपको बेस्‍ट ऑफर के बारे में पता चलेगा। इसके साथ ही आप माइ वोडोफोन एप या फिर वेबसाइट पर लॉगइन कर भी अपने लिए बेस्‍ट ऑफर का पता लगा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा