1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. खुशखबरी, वोडाफोन के इस प्‍लान में सिर्फ 14 रुपए में मिल रही है अनलिमिटेड कॉलिंग

खुशखबरी, वोडाफोन के इस प्‍लान में सिर्फ 14 रुपए में मिल रही है अनलिमिटेड कॉलिंग

 Published : Apr 19, 2018 07:39 pm IST,  Updated : Apr 19, 2018 07:39 pm IST

वोडाफोन आपके लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। इसके तहत वोडाफोन मात्र 14 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग का एक प्‍लान लेकर आई है। इस ऑफर के तहत आपको लोकल के साथ ही साथ एसटीडी पर भी बिना पैसे चुकाए लंबी बातें करने का मौका मिल रहा है।

vodafone- India TV Hindi
vodafone

नई दिल्‍ली। आज से दो तीन साल पहले आपको फोन पर बात करने के लिए लंबा चौड़ा बिल अदा करना पड़ता था। लेनिक रिलायंस जियो के आने के बाद से लोगों का मोबाइल फोन का बिल जरूर घट गया है। वहीं कॉलिग का खर्च तो अब चॉकलेट से भी कम है। अगर आप भी फोन पर जी भर कर बातें करना चाहते हैं तो देश की प्रमुख टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आपके लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। इसके तहत वोडाफोन मात्र 14 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग का एक प्‍लान लेकर आई है। इस ऑफर के तहत आपको लोकल के साथ ही साथ एसटीडी पर भी बिना पैसे चुकाए लंबी बातें करने का मौका मिल रहा है।

वोडाफोन की भारत में आधिकारिक वेबसाइट पर इस शानदार ऑफर को लिस्‍ट कर दिया गया है। आपको ता दें कि वोडाफोन द्वारा पेश किया यह ऑफर एक बोनस कार्ड है। इस बोनस कार्ड के तहत यह शानदार ऑफर सिर्फ वोडाफोन के प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। आपको बता दें कि कंपनी की वेबसाइट के बोनसकार्ड सेक्‍शन में कंपनी ने इसे सुपर आवर पैक के नाम से लिस्‍ट किया है। यहां आपके लिए यह जानना सबसे जरूरी है कि इस पैक की वैलिडिटी सिर्फ एक दिन के लिए है। आप एक बार फोन रिचार्ज कर पूरे 24 घंटे तक इसका फायदा उठा सकते हैं। वहीं इस पैक के साथ आप 1 घंटे तक मनचाही बातें कर सकते हैं।

जैसा कि हमने आपको बताया है कि वोडाफोन का यह पैक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध है। खासबात यह है कि इसके लिए आपको अपनी जेब से पैसे खर्च नहीं करने होंगे। ऑफर का फायदा उठाने के लिए प्रीपेड ग्राहकों को यहां पर अपना नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके बैलेंस से 14 रुपए कट जाएंगे। इसके बाद आप अपने दोस्‍तों से मनचाही बातें कर पाएंगे। ऐसे में यदि आप भी वोडाफोन उपभोक्‍ता हैं तो ज्‍ल्‍दी से इस ऑफर का फायदा उठाइए और जमकर कॉलिंग का मजा लीजिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा