1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. सिर्फ 9 रुपए में मिल रहा है अनलिमिटेड इंटरनेट, ये कंपनी दे रही है ऑफर

सिर्फ 9 रुपए में मिल रहा है अनलिमिटेड इंटरनेट, ये कंपनी दे रही है ऑफर

 Published : Jul 31, 2018 06:37 pm IST,  Updated : Jul 31, 2018 06:37 pm IST

हम आज आपके लिए जो अनलिमिटेड पैक लेकर आए हैं वह सिर्फ 9 रुपए का है।

voda- India TV Hindi
voda

नई दिल्‍ली। भारत के टेलिकॉम बाजार में अनलिमिटेड शब्‍द सबसे ज्‍यादा प्रयोग किया जाता है। कंपनियों में अनलिमिटेड डेटा से लेकर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देने की होड़ लगी है। हर कंपनी एक से बढ़कर एक प्‍लान पेश कर रही हैं। लेकिन ये अनलिमिटेड प्‍लान आपको महंगे ही पड़ते हैं। बाजार में मौजूद अनलिमिटेड प्‍लान आपको 200 से 300 रुपए से कम में नहीं मिलेंगे। वहीं हम आज आपके लिए जो अनलिमिटेड पैक लेकर आए हैं वह सिर्फ 9 रुपए का है। हो सकता है कि आप कीमत सुनकर चौंक जाएंगे, लेकिन यह सत्‍य है। आपको केवल 9 रुपए में यह प्‍लान मिलेगा। आइए जानते हैं इस प्‍लान के बारे में।

यह प्लान आपके लिए वोडाफोन की ओर से पेश किया गया है। इस प्‍लान के लिए आपको 9 रुपए से स्‍पेशल रीचार्ज करना होगा। ऑफर की बात करें तो यहां पर आपको अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जाएगी। लेकिन इसमें आपको स्‍पीड लिमिट 2जी ही मिलेगी। साथ ही इस पैक की वैलिडिटी भी 1 घंटे की होगी। यानि कि रिचार्ज के 1 घंटे के भीतर ही आपको पूरे पैक का इस्‍तेमाल करना होगा। यदि आप तय समय तक उपयोग नहीं कर पाते हैं तो डेटा खत्‍म माना जाएगा। यहां पर कैरी फॉरवर्ड की कोई व्‍यवस्‍था नहीं है। इस प्‍लान की वैलिडिटी भी 1 दिन की ही है।

अब जानते हैं कि यह प्‍लान आपको मिलेगा कैसे। इस प्‍लान के लिए आपको अपने मोबाइल से *444*9# डायल करना होगा। यह नंबर डायल करने से अपने आप यह पैक आपके फोन में एक्टिव हो जाएगा। इसके अलावा वोडाफोन का एक और सस्‍ता पैक बाजार में उपलब्ध है। इसमें आपको 21 रुपए का रिचार्ज करवाना होगा। यहां पर कंपनी आपको 1 घंटे तक उपयोग करने के लिए अनलिमिटेड डेटा प्रदान करती है। यहां पर भी आपको डेटा निर्धारित अवधि में समाप्‍त करना होगा। यहां पर भी कैरी फॉरवर्ड की कोई व्‍यवस्‍था नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा