1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. 70 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महीने के अंदर शुरू होगी आयुष्मान योजना, जानें कैसे करना होगा अप्लाई

70 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महीने के अंदर शुरू होगी आयुष्मान योजना, जानें कैसे करना होगा अप्लाई

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 12, 2024 07:48 pm IST,  Updated : Sep 12, 2024 07:48 pm IST

सरकार की कोशिश है कि एक महीने के अंदर 70 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस योजना को शुरू कर दिया जाए। एक हफ्ते में इस पर आर्डर आ जाएगा। सरकार इस योजना के प्रचार-प्रकार के लिए एक कैम्पेन भी लॉन्च करने जा रही है।

70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए जल्द शुरू होगी योजना- India TV Hindi
70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए जल्द शुरू होगी योजना Image Source : MINISTRY OF HEALTH

सरकार ने बुधवार को 70 साल से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के तहत कवर करने का ऐलान किया था। सरकार की इस योजना पर आज एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभ पाने के लिए 70 साल और इससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मोबाइल ऐप के जरिए अप्लाई करना होगा।

एक महीने के अंदर शुरू करनी है योजना

सरकार की कोशिश है कि एक महीने के अंदर 70 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस योजना को शुरू कर दिया जाए। एक हफ्ते में इस पर आर्डर आ जाएगा। सरकार इस योजना के प्रचार-प्रकार के लिए एक कैम्पेन भी लॉन्च करने जा रही है। खास बात ये है कि सिर्फ आधार कार्ड के जरिए ही वरिष्ठ नागरिक इस योजना के जुड़ सकेंगे।

इन 3 राज्य के लोगों को नहीं मिल पाएगा लाभ

बताते चलें कि दिल्ली, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। दरअसल, इन राज्यों ने आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं किया है। लेकिन ओडिशा में बीजेपी की सरकार बनने के बाद वहां इस योजना को लागू किया जा सकता है।

हर साल मिलेगा 5 लाख रुपये का फ्री हेल्थ इंश्योरेंस

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा था कि देश के सभी 70 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को पीएम जन आरोग्य योजना के तहत कवर किया जाएगा। इससे देश के सभी 70 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलना शुरू हो जाएगा।

6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा लाभ

अभी इस योजना के तहत देश के गरीब परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस मिलता है। लेकिन अब 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा, चाहें वे किसी भी आय वर्ग से ताल्लुक रखते हों। सरकार के इस फैसले से देश भर के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को योजना का लाभ मिलेगा।

Reported by Anamika Gaur

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा