1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. गणेश चतुर्थी पर DDA का बड़ा तोहफा, 25% छूट के साथ मिलेंगे 544 रेडी-टू-मूव फ्लैट; 14 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

गणेश चतुर्थी पर DDA का बड़ा तोहफा, 25% छूट के साथ मिलेंगे 544 रेडी-टू-मूव फ्लैट; 14 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Sep 09, 2026 04:51 pm IST,  Updated : Sep 09, 2026 04:52 pm IST

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए DDA की कर्मजीवी आवास योजना 2026 के तहत 544 अतिरिक्त रेडी-टू-मूव-इन फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन फ्लैट्स पर 25 फीसदी की छूट मिलेगी।

डीडीए कर्मजीवी आवास...- India TV Hindi
डीडीए कर्मजीवी आवास योजना Image Source : DDA OFFICIAL FB ACCOUNT

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक शानदार मौका लेकर आया है। डीडीए कर्मजीवी आवास योजना 2026 के तहत 544 एक्स्ट्रा रेडी-टू-मूव-इन फ्लैट्स की पेशकश की है। इस योजना में खरीदारों को 25% की सीधी छूट दी जा रही है।

यह आवास योजना विशेष रूप से सरकारी कर्मचारियों, कॉर्पोरेट सेक्टर के वर्किंग प्रोफेशनल्स और स्व-रोजगार से जुड़े कर्मजीवियों के लिए तैयार की गई है। डीडीए के मुताबिक, बुकिंग शुरू होने के एक महीने के भीतर ही इस स्कीम के 60 फीसदी से ज्यादा फ्लैट्स बिक चुके हैं।

1BHK और 2BHK फ्लैट्स की संख्या और लोकेशन

इस फेज में शामिल किए गए 544 एक्स्ट्रा फ्लैट्स में 256 1BHK और 288 2BHK अपार्टमेंट्स शामिल हैं। यह सभी रेडी-टू-मूव फ्लैट्स नरेला के पॉकेट 11, सेक्टर A1-A4 में स्थित हैं।

प्राइम कनेक्टिविटी

इस पॉकेट के आसपास हरा-भरा माहौल है। साथ ही यह लोकेशन UER-1 से केवल 500 मीटर, GT करनाल रोड से 1.1 किमी और प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन से महज 1.2 किमी की दूरी पर है। इसके अलावा 2 किमी के दायरे में नरेला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 5 किमी की दूरी पर अपकमिंग एजुकेशन हब स्थित है।

'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगी बुकिंग

इन एक्स्ट्रा 544 फ्लैट्स के लिए ऑनलाइन बुकिंग 14 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। डीडीए ने स्पष्ट किया है कि फ्लैट्स का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' (के आधार पर किया जाएगा। इसलिए जो खरीदार पहले बुकिंग पूरी करेंगे, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

योजना विवरण मुख्य बिंदु
योजना का नाम डीडीए कर्मजीवी आवास योजना 2026
कुल अतिरिक्त फ्लैट्स 544 (256 1BHK | 288 2BHK)
ऑफर/डिस्काउंट 25% फ्लैट छूट
बुकिंग की तारीख 14 सितंबर 2026, दोपहर 12 बजे से
आवंटन का तरीका पहले आओ, पहले पाओ आधार पर

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक आवेदक डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in या पोर्टल eservices.dda.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फ्लैट्स की चाबी तुरंत मिलने और 25% डिस्काउंट के कारण त्यौहारों के इस सीजन में खरीदारों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- कम आय वाले लोगों के लिए खुशखबरी! ग्रेटर नोएडा में बनेंगे सस्ते बहुमंजिला फ्लैट, प्राधिकरण बोर्ड ने दी मंजूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

DDA