1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Dwarka Expressway: फास्टैग एनुअल पास चलेगा या नहीं, जानें नोएडा से गुरुग्राम जाने के लिए कितना लगेगा टोल

Dwarka Expressway: फास्टैग एनुअल पास चलेगा या नहीं, जानें नोएडा से गुरुग्राम जाने के लिए कितना लगेगा टोल

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 19, 2025 10:37 am IST,  Updated : Aug 19, 2025 11:08 am IST

15 अगस्त, 2025 से देशभर में शुरू हुआ फास्टैग एनुअल पास तेजी से खरीदा जा रहा है और इसका इस्तेमाल भी लगातार तेजी से बढ़ रहा है।

Dwarka Expressway, Fastag, fastag annual pass, noida, gurugram, delhi, igi airport, UER-II, urban ex- India TV Hindi
क्या द्वारका एक्सप्रेसवे पर मान्य होगा फास्टैग एनुअल पास Image Source : HTTPS://X.COM/NARENDRAMODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 अगस्त को दिल्ली में करीब 11,000 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली दो प्रमुख नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने दिल्ली को द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली सेक्शन के साथ ही शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) का तोहफा दिया। इन दोनों प्रोजेक्ट्स से दिल्ली की जनता को भीषण ट्रैफिक से काफी राहत मिलेगी। इस प्रोजेक्ट से दिल्ली के साथ ही नोएडा और गुरुग्राम में रहने वाले लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा, नोएडा और गुरुग्राम के लोगों को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने में भी काफी आसानी होगी और वे अब काफी कम समय में एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे।

क्या द्वारका एक्सप्रेसवे पर मान्य होगा फास्टैग एनुअल पास

15 अगस्त, 2025 से देशभर में शुरू हुआ फास्टैग एनुअल पास तेजी से खरीदा जा रहा है और इसका इस्तेमाल भी लगातार तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में रहने वाले कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या फास्टैग एनुअल पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर मान्य होगा या नहीं। द्वारका एक्सप्रेसवे एक नेशनल हाईवे है जो केंद्र सरकार के अधीन आता है और फास्टैग एनुअल पास देशभर के सभी नेशनल हाईवे पर मान्य हैं। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि फास्टैग एनुअल पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी मान्य होगा और सामान्य रूप से ही चलेगा, जैसे बाकी नेशनल हाईवे पर चल रहा है।

नोएडा से गुरुग्राम जाने के लिए कितना लगेगा टोल

अगर आप नोएडा में रहते हैं और द्वारका एक्सप्रेसवे से होकर गुरुग्राम जाना चाहते हैं तो आपको एक साइड के लिए करीब 45 से 50 रुपये का टोल चुकाना होगा। इसी तरह, द्वारका एक्सप्रेसवे से होकर गुरुग्राम से नोएडा जाने के लिए भी आपको 45 से 50 रुपये का टोल चुकाना होगा। इसके अलावा, गुरुग्राम से सोनीपत जाने के लिए भी 45 रुपये से 50 रुपये तक का टोल चुकाना पड़ सकता है। ये टोल चार्ज एनएचएआई द्वारा प्रस्तावित टोल चार्ज के मुताबिक हैं। बताते चलें कि NHAI ने अभी द्वारका एक्सप्रेसवे के लिए टोल चार्ज की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा