Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. EPFO: PF अकाउंट होल्डर्स को मिलेगा फायदा, सरकार ने बढ़ाई ब्याज दर

EPFO: PF अकाउंट होल्डर्स को मिलेगा फायदा, सरकार ने बढ़ाई ब्याज दर

Edited By: Vikash Tiwary @ivikashtiwary Published : Jul 24, 2023 02:06 pm IST, Updated : Jul 24, 2023 02:12 pm IST

EPFO Interest Rates: देश भर के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। सरकार ने पीएफ ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है।

EPF Interest Rates- India TV Paisa
Photo:FILE EPF Interest Rates

EPF Interest Rates: सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना के तहत जमा पर 8.15 प्रतिशत ब्याज दर की पुष्टि की है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 28 मार्च 2023 को 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का फैसला किया था। इस तरह ईपीएफओ ने अपने छह करोड़ से अधिक सदस्यों के लिए ब्याज में मामूली बढ़ोतरी की है, जो इससे पहले 8.10 प्रतिशत थी। 

सरकार ने जारी किया आदेश

सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार ईपीएफओ ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को 2022-23 के लिए ईपीएफ पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज सदस्यों के खातों में जमा करने के लिए कहा है। यह आदेश ब्याज दर पर वित्त मंत्रालय की सहमति के बाद आया। अब ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय ग्राहकों के खाते में ब्याज डालेंगे। ईपीएफओ ने मार्च 2022 में 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को घटाकर 8.10 प्रतिशत कर दिया है। यह 1977-78 के बाद से सबसे कम ब्याज दर थी, जब ईपीएफ ब्याज दर आठ प्रतिशत थी।

क्या होता है EPF?

ईपीएफ एक अनिवार्य सेवानिवृत्ति बचत योजना है, जिसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों योगदान करते हैं। यह टैक्स लाभ और टैक्स फ्री ब्याज के तहत आय प्रदान करता है। ईपीएफ उन व्यक्तियों के लिए उपयुक्त है जो किसी कंपनी में जॉब कर रहे हैं और सेवानिवृत्ति-केंद्रित बचत विकल्प की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, अंशदान राशि कर्मचारी के वेतन ढांचे द्वारा तय और निर्धारित की जाती है।

ये भी पढ़ें: निवेश के लिए FD की तुलना में T-Bills क्यों है अधिक बेहतर और सेफ? जानें कारण

ये भी पढ़ें: 500 रुपये के निवेश से ऐसे शुरू करें अपना म्यूचुअल फंड, होगी शानदार प्रॉफिट

 

 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement