1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. कब आपका CIBIL Score हो जाता है जीरो? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

कब आपका CIBIL Score हो जाता है जीरो? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 10, 2023 11:48 am IST,  Updated : Apr 10, 2023 11:48 am IST

जब हम बैंक में लोन लेने जाते हैं तो हमें लोन हमेशा सिविल स्कोर को देखकर ही दिया जाता है। दूसरी ओर हमारा सिविल स्कोर कभी-कभी जीरो पर पहुंच जाता है, ऐसे में हम परेशानी में आ जाते हैं। आज हम आपको सिविल स्कोर से जुड़ी हर बात के बारे में बतलाने वाले हैं।

CIBIL Score important facts and improvement tips- India TV Hindi
जानिए CIBIL Score से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों Image Source : CANVA

CIBIL Score important facts: आमतौर पर जब हम बैंक में लोन के लिए जाते हैं तो बैंक लोन देने से पहले हमारे सिविल स्कोर को जरूर चेक करता है, वहीं जिसका सिविल स्कोर अच्छा होता है उसे झटपट लोन मिल जाता है। दूसरी ओर सिविल स्कोर को 300 से 900 के बीच निर्धारित किया जाता है, जहां अगर आपका सिविल स्कोर अगर 700 है तो यह अच्छा माना जाता है और लोन मिलने में काफी आसानी रहती है। इसके साथ ही कभी-कभी हम देखते हैं कि हमारा सिविल स्कोर जीरो पर पहुंच जाता है, ऐसे में हमारी परेशानी बढ़ जाती है। वहीं इससे जुड़े कारणों को जानकर आप अपने सिविल स्कोर को ठीक कर सकते हैं, आइये जानते हैं इसके बारे में- 

इन चीजों पर निर्भर करता है सिविल स्कोर

बता दें कि सिविल स्कोर कई चीजों पर निर्भर करता है, जहां अगर आप वक्त पर लोन को चुका रहे होते हैं तो आपका सिविल स्कोर अच्छा होता है। वहीं अगर आप वक्त पर लोन नहीं चुका रहे होते हैं तो आपका सिविल स्कोर नीचे जाने लगता है। दूसरी ओर आपका सिविल स्कोर यदि 750 या उससे अधिक है तो यह बेहतर माना जाता है, इसके साथ ही अगर यही स्कोर 350 से 550 के बीच होता है तो इसे खराब माना जाता है। 

कौन तय करता है आपका सिविल स्कोर

बता दें कि आपका सिविल स्कोर तमाम क्रेडिट ब्यूरो, ट्रांसयूनियन सिविल, सीआरआईएफ और एक्सपेरियन जैसी कंपनियां तय करती हैं। दूसरी ओर इन सब को लोगों का वित्तीय लेखा-जोखा तैयार करने और इसे मेंटेन करने का लाइसेंस सरकार की ओर से दिया गया है, जिसके आधार पर यह लोगों का सिविल स्कोर तैयार करती हैं। वहीं आपका सिविल स्कोर 24 महीने की क्रेडिट हिस्ट्री को देखकर तैयार किया जाता है। 

अच्छे सिविल स्कोर होने के लाभ

बता दें कि अगर आपका सिविल स्कोर बेहतर होता है तो आपको आसानी से लोन मिल जाता है। इसके साथ ही आपकी इकॉनोमिक वैल्यू भी खराब नहीं होती है, क्योंकि आप अच्छे सिविल स्कोर के जरिये कभी भी किसी समय एक अच्छा लोन प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपका सिविल स्कोर जीरो हो जाता है तो आपको लोन मिलने के चांसेस कम रहते हैं, वहीं सिविल स्कोर जीरो होने पर बैंक आपकी नौकरी की आय और बेहतर आर्थिक स्थिति को देखकर ही लोन देते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा