1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. आज से बंद हो रहा पासपोर्ट सेवा पोर्टल, जानें वजह और दोबारा खुलने की तारीख

आज से बंद हो रहा पासपोर्ट सेवा पोर्टल, जानें वजह और दोबारा खुलने की तारीख

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 29, 2024 12:20 pm IST,  Updated : Aug 29, 2024 12:20 pm IST

एडवाइजरी में कहा गया है कि पोर्टल के टेक्निकल मेनटेनेंस की वजह से पोर्टल को बंद किया जा रहा है जो 5 दिन बाद यानी सोमवार, 2 सितंबर को सुबह 6 बजे खुलेगा। इस दौरान पासपोर्ट सेवा पोर्टल पूरी तरह से बंद रहेगा।

आज से अगले 5 दिनों के लिए बंद रहेगा पासपोर्ट सेवा पोर्टल- India TV Hindi
आज से अगले 5 दिनों के लिए बंद रहेगा पासपोर्ट सेवा पोर्टल Image Source : PASSPORT SEVA PORTAL

अगर आपने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया हुआ है या आपने पासपोर्ट के लिए अपॉइंटमेंट बुक की हुई है तो ये आपके लिए बुरी खबर है। जी हां, पासपोर्ट सेवा पोर्टल आज से अगले 5 दिनों के लिए बंद हो रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय के अधीन काम करने वाले पासपोर्ट सेवा ने इस मामले में एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि पासपोर्ट सेवा पोर्टल गुरुवार, 29 अगस्त को रात 8 बजे अगले 5 दिनों के लिए बंद हो जाएगा।

अब फिर दोबारा कब खुलेगा पासपोर्ट सेवा पोर्टल

एडवाइजरी में कहा गया है कि पोर्टल के टेक्निकल मेनटेनेंस की वजह से पोर्टल को बंद किया जा रहा है जो 5 दिन बाद यानी सोमवार, 2 सितंबर को सुबह 6 बजे खुलेगा। इस दौरान पासपोर्ट सेवा पोर्टल पूरी तरह से बंद रहेगा और इस पर किसी भी तरह का कोई काम नहीं होगा। पासपोर्ट सेवा पोर्टल के एक्स अकाउंट पर कहा गया है कि टेक्निकल मेनटेनेंस के दौरान आम नागरिकों के अलावा MEA/RPO/BOI/ISP/DoP और पुलिस के लिए भी ये पूरी तरह से बंद रहेगा।

30 अगस्त को बुक की गई अपॉइंटमेंट को किया जाएगा रीशेड्यूल

पासपोर्ट सेवा की एडवाइजरी के मुताबिक जिन लोगों ने शुक्रवार, 30 अगस्त की अपॉइंटमेंट बुक की है, वो सभी अपॉइंटमेंट कैंसिल हो जाएंगी। 30 अगस्त की सभी अपॉइंटमेंट को रीशेड्यूल आगे के लिए रीशेड्यूल कर दिया जाएगा और इसके बारे में आवेदकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर इससे जुड़ी पूरी जानकारी शेयर कर दी जाएगी। 

30 अगस्त को बंद रहेंगे रीजनल पासपोर्ट ऑफिस

पासपोर्ट सेवा पोर्टल बंद होने की वजह से कल यानी शुक्रवार, 30 अगस्त को तमाम रीजनल पासपोर्ट ऑफिस भी बंद रहेंगे। अगर आपने भी नए पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया है या 30 अगस्त के लिए कोई अपॉइंटमेंट बुक की है तो आपका आपका कोई काम नहीं हो पाएगा और आपको कम से कम सोमवार तक का इंतजार करना ही होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा