1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. YEIDA की वेबसाइट पर अपलोड हुआ रेसिडेंशियल प्लॉट स्कीम का ड्रॉ रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना नाम

YEIDA की वेबसाइट पर अपलोड हुआ रेसिडेंशियल प्लॉट स्कीम का ड्रॉ रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना नाम

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 11, 2025 08:54 pm IST,  Updated : Jul 11, 2025 08:54 pm IST

यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर 18 के पॉकेट 9B स्थित इस रेसिडेंशियल प्लॉट स्कीम के लिए यीडा को कुल 54,289 ऐप्लिकेशन प्राप्त हुए थे।

YEIDA, YEIDA scheme, YEIDA plot scheme, YEIDA residential plot scheme, YEIDA residential plot scheme- India TV Hindi
नतीजों का स्पष्ट रिकॉर्ड रखने के लिए हुई कार्यक्रम की फोटोग्राफी और रिकॉर्डिंग (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : FREEPIK

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने शुक्रवार को सेक्टर 18 के पॉकेट 9B स्थित रेसिडेंशियल प्लॉट स्कीम के ड्रॉ के नतीजे जारी कर दिए। यीडा ने इस रेसिडेंशियल प्लॉट स्कीम के नतीजों को अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है, जहां आप अपना ऐप्लिकेशन नंबर डालकर नतीजे चेक कर सकते हैं। बताते चलें कि यीडा ने इस साल 21 अप्रैल को प्लॉट स्कीम लॉन्च की थी। इस स्कीम के तहत 200 वर्ग मीटर के कुल 276 प्लॉट की बिक्री के लिए ऐप्लिकेशन मांगे थे। यीडा की इस स्कीम को ग्राहकों को जबरदस्त समर्थन मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने इस प्लॉट स्कीम के तहत ऐप्लिकेशन फाइल किया।

276 प्लॉट के लिए प्राप्त हुए 54,289 ऐप्लिकेशन

यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर 18 के पॉकेट 9B स्थित इस रेसिडेंशियल प्लॉट स्कीम के लिए यीडा को कुल 54,289 ऐप्लिकेशन प्राप्त हुए थे। इनमें से 64 ऐप्लिकेशन को अपर्याप्त दस्तावेजों की वजह से पहले ही रिजेक्ट कर दिया गया था। रिजेक्शन के बाद फाइनल हुए कुल 54,225 आवेदनों में से 276 आवेदनों के लिए आज लकी ड्रॉ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यीडा ने लकी ड्रॉ के नतीजों की घोषणा के लिए खास इंतजाम किए थे। इसके लिए इंडिया एक्सपो मार्ट में सुबह 10 बजे लकी ड्रॉ के जरिए नतीजों की घोषणा शुरू हुई। प्लॉट के अलॉटमेंट में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए हाई कोर्ट के तीन रिटायर्ड जजों का एक पैनल इसकी निगरानी कर रहा था। 

नतीजों का स्पष्ट रिकॉर्ड रखने के लिए हुई कार्यक्रम की फोटोग्राफी और रिकॉर्डिंग

इस लकी ड्रॉ के नतीजों का स्पष्ट रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए पूरे कार्यक्रम की फोटोग्राफी और रिकॉर्डिंग भी की गई है। इतना ही नहीं, नतीजों की पारदर्शिता के लिए पूरा कार्यक्रम डीडी न्यूज यूपी के साथ-साथ यीडा की वेबसाइट, यूट्यूब पेज और फेसबुक पेज पर लाइव टेलीकास्ट किया गया। लकी ड्रॉ के नतीजे जानने के लिए इंडिया एक्सपो मार्ट आए 2000 आवेदकों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। अगर आपने भी यीडा की इस प्लॉट स्कीम के लिए अप्लाई किया था तो आप यीडा की वेबसाइट पर जाकर इसके नतीजे चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आपको यीडा की आधिकारिक वेबसाइट https://yamunaexpresswayauthority.com/ पर जाना होगा।
  • अब आपको होम पेज पर ऊपर हरे रंग के बॉक्स में दिख रहे 'Draw Result of YIEDA RPS-09 Residential Plot Scheme in Sector 18, Pocket- 9B' पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। जहां आपको अपना ऐप्लिकेशन नंबर डालकर Search पर क्लिक करना है।
  • Search पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर नतीजे आ जाएंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा