1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Covid-19: सरकार ने कोरोना वायरस के उपचार संबंधी खर्च के लिए NPS खाताधारकों को आंशिक निकासी की दी इजाजत

Covid-19: सरकार ने कोरोना वायरस के उपचार संबंधी खर्च के लिए NPS खाताधारकों को आंशिक निकासी की दी इजाजत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 10, 2020 01:55 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 02:26 pm IST

पीएफआरडीए ने स्पष्ट किया है कि आंशिक निकासी की सुविधा अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के खाताधारकों के लिए नहीं होगी।

 COVID-19 treatment, Govt allows partial withdrawal for NPS subscribers- India TV Hindi
 COVID-19 treatment, Govt allows partial withdrawal for NPS subscribers

नई दिल्‍ली। पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने शुक्रवार को कहा कि राष्‍ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के खाताधारकों को कोविड-19 के उपाचर संबंधित खर्चों के लिए आंशिक निकासी की इजाजत होगी।

पीएफआरडीए ने राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत सभी अंशधारकों और खाताधारकों को संबोधित एक परिपत्र में कहा है कि भारत सरकार के निर्णय के मद्देनजर, जिसके तहत कोविड-19 को महामारी घोषित किया गया है, कोविड-19 को गंभीर बीमारी घोषित करने का निर्णय किया गया है, जो प्राणघातक है।

पीएफआरडीए ने परिपत्र में कहा है कि खाताधारकों को बीमारी के इलाज के लिए आंशिक निकासी की इजाजत दी जाएगी। यह इजाजत जरूरत पड़ने पर खाताधारकों, उनके जीवनसाथी, बच्चों, आश्रित माता-पिता के इलाज के लिए दी जाएगी। पीएफआरडीए ने स्पष्ट किया है कि आंशिक निकासी की सुविधा अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के खाताधारकों के लिए नहीं होगी।

पीएफआरडीए ने कहा कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि वर्तमान में एपीवाई के खाताधारकों के लिए आंशिक निकासी का कोई प्रावधान नहीं है। एनपीएस और एपीवाई पीएफआरडीए की दो प्रमुख पेंशन योजनाएं हैं। एनपीएस और एपीवाई के तहत कुल खाताधारकों की संख्या 31 मार्च तक 3.46 करोड़ थी। पीएफआरडीए के आंकड़ों के अनुसार इसमें से एपीवाई के खाताधारकों की संख्या 2.11 करोड़ थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा