1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. गोदरेज प्रॉपर्टीज ने किया एनसीआर के रियल एस्‍टेट बाजार में विस्‍तार, सोहना में विकसित की ग्रुप हाउसिंग सोसायटी

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने किया एनसीआर के रियल एस्‍टेट बाजार में विस्‍तार, सोहना में विकसित की ग्रुप हाउसिंग सोसायटी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 05, 2017 01:38 pm IST,  Updated : Jun 05, 2017 01:38 pm IST

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने एनसीआर के रियल एस्‍टेट बाजार में अपना और विस्‍तार किया है। कंपनी ने गुरुग्राम के सोहना में एक नई समूह आवास परियोजना विकसित की है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने किया एनसीआर के रियल एस्‍टेट बाजार में विस्‍तार, सोहना में विकसित की ग्रुप हाउसिंग सोसायटी- India TV Hindi
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने किया एनसीआर के रियल एस्‍टेट बाजार में विस्‍तार, सोहना में विकसित की ग्रुप हाउसिंग सोसायटी

नई दिल्‍ली। रियल्‍टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने एनसीआर के रियल एस्‍टेट बाजार में अपना और विस्‍तार किया है। कंपनी ने गुरुग्राम के सोहना में एक नई समूह आवास परियोजना विकसित की है। इसमें बिक्री योग्य क्षेत्र 17 लाख वर्ग फुट है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कंपनी की आठवीं परियोजना है।

कंपनी ने कहा कि वह एनसीआर बाजार में पांच साल पहले उतरी थी और गुरग्राम में अग्रणी रियल एस्टेट खिलाड़ी है। कंपनी को उम्मीद है कि एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भी वह सफलता हासिल करेगी। इस नई परियोजना के बारे में कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने कहा, इससे एनसीआर में हमारा विकास पोर्टफोलियो मजबूत हुआ है। यह देश के प्रमुख शहरों में उपस्थिति मजबूत करने की रणनीति के अनुरूप है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा