1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. सरकार ने लॉन्च किए सेविंग बॉन्ड, बैंक FD से ज्यादा मिलेगा ब्याज, जानिए कितने दिन में पैसा होगा डबल

सरकार ने लॉन्च किए सेविंग बॉन्ड, बैंक FD से ज्यादा मिलेगा ब्याज, जानिए कितने दिन में पैसा होगा डबल

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jan 04, 2018 01:18 pm IST,  Updated : Jan 04, 2018 02:39 pm IST

स्कीम ते तहत कम से कम 1000 रुपए के बॉन्ड खरीदे जा सकते हैं और निवेश 7 साल के लिए करना होगा। यह सेविंग बॉन्ड 10 जनवरी से मिलना शुरू हो जाएंगे

Savings Bonds- India TV Hindi
GOI announces launch Savings Bonds

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को सेविंग बॉन्ड लॉन्च किए हैं। इस स्कीम ते तहत कम से कम 1000 रुपए के बॉन्ड खरीदे जा सकते हैं और निवेश 7 साल के लिए करना होगा। यह सेविंग बॉन्ड 10 जनवरी से मिलना शुरू हो जाएंगे और सरकार ने इनपर सालाना 7.75 प्रतिशत ब्याज देने की घोषणा की है। यानि इन बॉन्ड में निवेश करने पर आपका पैसा करीब 9 साल में दोगुना होगा।

सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इन बॉन्ड्स में 1000 रुपए का निवेश करने पर 7 साल बाद निवेशक को 1703 रुपए मिलेंगे। इनमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है, निवेशक जितना ज्यादा चाहे इसमें पैसा लगा सकते हैं। यह बॉन्ड अधिकृत बैंक शाखाओं से लिए जा सकते हैं।

सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बॉन्ड पूरी तरह टैक्सेबल हैं, यानि निवेश के बाद जो कमाई होगी उसपर टैक्स चुकाना पड़ेगा, इसके अलावा बॉन्ड गैर ट्रांस्फरेबल भी है, सरकार ने इसके बारे में पूरी जानकारी 3 जनवरी की गजेट अधिसूचना में दी हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा