1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. अब निष्क्रिय EPF खातों पर भी मिलेगा 8.8 पर्सेंट का ब्याज, सरकार जल्‍द जारी करेगी नोटिफिकेशन

अब निष्क्रिय EPF खातों पर भी मिलेगा 8.8 पर्सेंट का ब्याज, सरकार जल्‍द जारी करेगी नोटिफिकेशन

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Nov 01, 2016 12:10 pm IST,  Updated : Nov 01, 2016 03:19 pm IST

सरकार करीब 9.70 करोड़ कर्मचारियों को खुशखबरी देने की तैयारी कर रही है। जल्द ही निष्क्रिय EPF खातों में जमा राशि पर 8.8% का ब्याज देने का ऐलान हो सकता है।

अब निष्क्रिय EPF खातों पर भी मिलेगा 8.8 पर्सेंट का ब्याज, सरकार जल्‍द जारी करेगी नोटिफिकेशन- India TV Hindi
अब निष्क्रिय EPF खातों पर भी मिलेगा 8.8 पर्सेंट का ब्याज, सरकार जल्‍द जारी करेगी नोटिफिकेशन

हैदराबाद। केंद्र सरकार देश के करीब 9.70 करोड़ कर्मचारियों को दिवाली के बाद खुशखबरी देने की तैयारी कर रही है। जल्द ही निष्क्रिय EPF अकाउंट्स में जमा राशि पर 8.8% का ब्याज दिए जाने का ऐलान सरकार कर सकती है। केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने इस बात की जानकारी दी।

दत्तात्रेय ने कहा – 

  • इनऑपरेटिव यानी निष्क्रिय EPF अकाउंट पर 2011 के बाद से ब्याज का भुगतान नहीं किया गया है। अब पीएम नरेंद्र मोदी और फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली के आदेश के बाद हम इन खातों पर भी ब्याज का भुगतान करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : नोटिफाई हुए रियल एस्‍टेट एक्‍ट के नियम, पजेशन में देरी पर घर खरीदारों को मिलेगा 10.9% मिलेगा ब्याज

जल्‍द जारी होगा नोटिफिकेशन

  • दत्‍तात्रेय के अनुसार उन्‍होंने इस प्रस्ताव से संबंधित फाइल पर पहले ही साइन कर दिए हैं।
  • जल्दी ही इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
  • इन खातों पर  8.8% की दर से ब्याज दिया जाएगा। इस नोटिफिकेशन से देश के करीब 9.70 करोड़ कर्मचारियों को लाभ होगा।
  • एक सप्ताह के भीतर इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
  • अधिकारियों के अनुसार, देश भर में निष्क्रिय EPF खातों में 42,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जमा है।

तस्वीरों में जानिए कैसे पता करें अपना PF बैलेंस

PF account gallery

indiatvpaisapfac (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (5)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (6)IndiaTV Paisa

यह भी पढ़ें : ये हैं लोन और निवेश कैलकुलेट करने के आसान फॉर्मूले, साबित हो चुकी है इनकी कामयाबी

जब तक चाहें रख सकेंगे EPF में पैसे

  • मंत्रालय के एक वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, EPF में लोग जब तक चाहें अब अपनेे पैसे जमा रख सकते हैं।
  • जब तक निष्क्रिय खातों पर भी लोगों को सरकार की ओर से ब्याज मिलेगा, वह पैसों की निकासी नहीं करना चाहेंगे।
  • यह सुरक्षित निवेश भी है। आज नहीं तो कल दावेदार को उसकी राशि मिलेगी ही।
  • नियम के मुताबिक अब तक किसी EPF खाते में 36 महीने तक कोई राशि न जमा होने के बाद उसे निष्क्रिय मान लिया जाता था।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा