1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. डायबिटीज से परेशान लोगों के लिए रेलीगेयर लेकर आया नया प्‍लान, सभी आयु वर्ग के रोगी होंगे कवर

डायबिटीज से परेशान लोगों के लिए रेलीगेयर लेकर आया नया प्‍लान, सभी आयु वर्ग के रोगी होंगे कवर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 27, 2018 12:54 pm IST,  Updated : Nov 27, 2018 12:54 pm IST

स्वास्थ्य बीमा सेवा प्रदाता कंपनी रेलीगेयर हेल्थ इंश्योरेंस ने एक व्यापक इंश्योरेंस प्लान केयर फ्रीडम लॉन्च करने की घोषणा की है।

religare- India TV Hindi
religare Image Source : RELIGARE

नई दिल्ली। स्वास्थ्य बीमा सेवा प्रदाता कंपनी रेलीगेयर हेल्थ इंश्योरेंस ने एक व्यापक इंश्योरेंस प्लान केयर फ्रीडम लॉन्‍च करने की घोषणा की है। यह प्‍लान सभी आयु वर्ग के डायबिटीज रोगियों को कवरेज प्रदान करेगा। यहां तक कि इंसुलिन पर निर्भर मरीज भी इस कवरेज का लाभ उठा सकेंगे।

डायबिटीज से पीड़ित मरीज गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं लाभ उठा सकें, इसी उद्देश्य के साथ रेलीगेयर ने अपना यह प्रोडक्ट लॉन्च किया है। केयर फ्रीडम के तहत मरीज प्री-पॉलिसी चेकअप के बिना कवरेज का लाभ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, इस प्लान को लेने वाले उपभोक्ता कई अन्य बीमारियों जैसे हाइपरटेंशेन, लिपिड, मोटापा वगैरह के लिए भी कवरेज पा सकते हैं।

इसके अलावा यह प्लान पहले से मौजूद बीमारियों को भी दो साल के वेटिंग पीरियड के साथ कवर करता है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ लोगों में कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं, जिनके लिए उन्हें चिकित्सा सेवाओं की जरूरत होती है।

रेलीगेयर हेल्थ इंश्योरेंस के सीईओ अनुज गुलाटी ने कहा कि भारत आज मधुमेह की दृष्टि से दुनिया की राजधानी बन चुका है। दुनिया के 49 प्रतिशत डायबिटीज के मरीज भारत में हैं। उन्होंने कहा कि कई बार हाथ-पैरों में खून का सही प्रवाह न होने के कारण अंग काटने (लिम्ब एम्प्यूटेशन) तक की नौबत आ जाती है। इन्हीं सब पहलुओं को देखते हुए अक्सर डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पाना मुश्किल हो जाता है। केयर फ्रीडम डायबिटीज के अलावा डिप्रेशन, एनक्जाइटी डिसऑर्डर, ऑटिज्म एवं हाइपरटेंशन आदि के लिए भी कवरेज देता है।

केयर फ्रीडम 3 लाख से 10 लाख तक के कवरेज के साथ आता है। इसके अलावा यह डायबिटीज को मॉनिटर रखने के लिए हेल्थ चेकअप की सुविधा भी देता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा