1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. लैंड खरीदने के लिए Personal Loan लेने की बना रहे हैं योजना, जानें इसके फायदे और नुकसान

लैंड खरीदने के लिए Personal Loan लेने की बना रहे हैं योजना, जानें इसके फायदे और नुकसान

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 28, 2025 07:03 am IST,  Updated : May 28, 2025 07:03 am IST

बहुत सारे लोग जमीन खरीदने के लिए पर्सनल लोन लेते हैं। क्या यह सही फैसला है?

Personal Loan for land Buy - India TV Hindi
जमीन खरीदने के लिए पर्सनल लोन Image Source : FILE

बहुत सारे लोग लैंड (जमीन) खरीदने के लिए पर्सनल लोन लेते हैं। अगर आप भी जमीन खरीदने के लिए पर्सनल लोन लेने जा रहे हैं तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें। सबसे पहले यह जान लें कि लैंड खरीदना एक बहुत ही बड़ा वित्तीय फैसला होता है। इसको पूरा करने के लिए आप काफी पैसे की जरूरत होगी। ऐसे में अगर आप बड़े अमाउंट का पर्सनल लोन लेंगे तो वित्तीय बोझ पड़ेगा। उस हालात से निपटने के लिए क्या आपकी तैयारी है? आइए जानते हैं कि पर्सनल लोन लेकर जमीन खरीदने की योजना बना रह हैं तो पहले इसके फायदे और नुकसान को जान लें। 

क्या जमीन खरीदने के लिए ले सकते हैं पर्सनल लोन? 

हां, आप भारत में जमीन खरीदने के लिए पर्सनल लोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पर्सनल लोन इस बात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाते कि आप मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कहां करेंगे। 

जमीन खरीदने में पर्सनल लोन लेने के फायदे 

गिरवी रखने की जरूरत नहीं

पर्सनल लोन लेने में आपको कोई सामान गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती है। पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन होता है, जिसका अर्थ है कि आपको संपत्ति या सोना गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं है। यह तब मददगार होता है जब आपके पास गिरवी रखने के लिए कोई मूल्यवान संपत्ति नहीं है। 

लचीलापन

चूंकि पर्सनल लोन का इस्तेमाल आप कहीं भी कर सकते हैं। इसलिए यह जमीन खरीदने में आप आसानी से कर सकते हैं। अगर जमीन खरीदने में कुछ पैसा कम रहा है तो इसे आप पर्सनल लोन लेकर पूरा कर सकते हैं। 

न्यूनतम पेपर वर्क 

पर्सनल लोन के लिए सुरक्षित लोन की तुलना में बहुत कम पेपर वर्क की आवश्यकता होती है। सैलरी पेशा वाले लोगों को बैंक आसानी से लोन दे देते हैं।

नुकसान 

उच्च ब्याज दरें

पर्सनल लोन की ब्याज दरें आमतौर पर 12% से 24% तक होती है, जो होम लोन से काफी ज्यादा है। साथ ही कोई टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता है। 

लोन की छोटी अवधि

पर्सनल लोन अधिकतम 5 साल के लिए होता है, जिससे EMI ज्यादा आती है। इसकी तुलना में होम लोन की अवधि अधिक होती है और EMI कम आती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा