1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Gold Loan या Personal Loan: पैसों की जरूरत में कौन सा लोन चुनें? समझें क्या रहेगा आपके लिए सही?

Gold Loan या Personal Loan: पैसों की जरूरत में कौन सा लोन चुनें? समझें क्या रहेगा आपके लिए सही?

 Published : Mar 23, 2026 12:51 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 12:51 pm IST

जिंदगी में कभी भी अचानक पैसे की जरूरत पड़ सकती है, चाहे मेडिकल इमरजेंसी हो, शादी का खर्च हो, शिक्षा या घर की मरम्मत। ऐसे समय में ज्यादातर लोग दो मुख्य विकल्पों पर विचार करते हैं- गोल्ड लोन और पर्सनल लोन। दोनों ही तेजी से फंड उपलब्ध कराते हैं, लेकिन इनमें कई महत्वपूर्ण अंतर हैं।

लोन लेने के मामले में आपकी वित्तीय स्थिति और जरूरत अहम होते हैं।- India TV Hindi
लोन लेने के मामले में आपकी वित्तीय स्थिति और जरूरत अहम होते हैं। Image Source : FREEPIK

पैसों की अचानक जरूरत पड़ने पर सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कौन सा लोन लिया जाए- गोल्ड लोन या पर्सनल लोन? दोनों के अपने फायदे और सीमाएं हैं। एक तरफ गोल्ड लोन में कम ब्याज और जल्दी पैसा मिलने का फायदा है, तो दूसरी तरफ पर्सनल लोन बिना किसी गिरवी के आसानी से मिल जाता है। ऐसे में सही विकल्प चुनना आपकी जरूरत, वित्तीय स्थिति और जोखिम उठाने की क्षमता पर निर्भर करता है। इस लेख में समझिए दोनों लोन के बीच का अंतर और जानिए आपके लिए कौन सा विकल्प ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है।

गोल्ड लोन क्या है?

गोल्ड लोन एक सिक्योर्ड लोन होता है, जिसमें आप अपने सोने के गहने, सिक्के या आभूषण को गिरवी रखकर लोन लेते हैं। लेंडर आपके सोने की कीमत का आकलन करता है और उसी के आधार पर लोन राशि तय करता है। तय अवधि के भीतर आपको ब्याज सहित यह राशि चुकानी होती है। पूरी रकम चुकाने के बाद आपका सोना आपको वापस मिल जाता है।

पर्सनल लोन क्या है?

पर्सनल लोन एक ऐसा वित्तीय विकल्प है, जिसमें आपको एकमुश्त राशि मिलती है, जिसे आप शादी, मेडिकल इमरजेंसी, घर की मरम्मत या अन्य जरूरतों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह लोन सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड दोनों प्रकार का हो सकता है। सिक्योर्ड लोन में आपको कोई संपत्ति (जैसे घर या कार) गिरवी रखनी पड़ती है, जबकि अनसिक्योर्ड लोन में किसी गारंटी की जरूरत नहीं होती। हालांकि, बिना गारंटी वाले पर्सनल लोन पर ब्याज दर ज्यादा होती है और इसके लिए बेहतर क्रेडिट स्कोर की जरूरत पड़ती है।

गोल्ड लोन और पर्सनल लोन में अंतर

विशेषता गोल्ड लोन पर्सनल लोन
सिक्योरिटी सिक्योर्ड (सोना गिरवी) ज्यादातर अनसिक्यूर्ड
ब्याज दर 8.5% – 15% p.a. (कम) 9.99% – 30% p.a. (ज्यादा)
लोन अमाउंट सोने की वैल्यू का 70-75% तक इनकम पर निर्भर, ज्यादा मिल सकता है
प्रोसेसिंग टाइम कुछ घंटे से 1 दिन 1-7 दिन
दस्तावेज न्यूनतम (KYC + गोल्ड वैल्यूएशन) ज्यादा (इनकम प्रूफ, क्रेडिट स्कोर)
टेन्योर 3 महीने – 3 साल 1 – 7 साल
क्रेडिट स्कोर ज्यादा जरूरी नहीं बहुत महत्वपूर्ण
उपयोग कोई प्रतिबंध नहीं कोई प्रतिबंध नहीं
फायदे कम ब्याज, तेज अप्रूवल, आसान प्रक्रिया कोई एसेट रिस्क नहीं, लंबा टेन्योर, बड़ी राशि
नुकसान सोना गिरवी रखना पड़ता है ज्यादा ब्याज, सख्त एलिजिबिलिटी

गोल्ड लोन vs पर्सनल लोन: कौन सा है बेहतर?

मण्णपुरम के मुताबिक, गोल्ड लोन और पर्सनल लोन में से कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर है, यह आपकी वित्तीय स्थिति और जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आपको कम समय के लिए तुरंत पैसे चाहिए, कम दस्तावेज हैं या आपका क्रेडिट स्कोर ज्यादा मजबूत नहीं है, तो गोल्ड लोन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें प्रक्रिया तेज होती है और ज्यादा औपचारिकताओं की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं, अगर आपको बड़ी राशि की जरूरत है- जैसे शादी, शिक्षा, घर की मरम्मत या अन्य बड़े खर्चों के लिए तो पर्सनल लोन ज्यादा उपयुक्त हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा