1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. डाकघर में 5 साल की TD में ₹10,00,000 रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे, देखें पूरा कैलकुलेशन

डाकघर में 5 साल की TD में ₹10,00,000 रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे, देखें पूरा कैलकुलेशन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 02, 2024 11:58 pm IST,  Updated : Sep 02, 2024 11:58 pm IST

डाकघर अपने ग्राहकों को 1 साल की टीडी पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल की टीडी पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की टीडी पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की टीडी पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। बताते चलें कि डाकघर की इस बचत स्कीम में कम से कम 1000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है।

5 साल की टीडी पर 7.5% का ब्याज दे रहा है डाकघर- India TV Hindi
5 साल की टीडी पर 7.5% का ब्याज दे रहा है डाकघर Image Source : REUTERS

केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाला डाकघर कई तरह की बचत योजनाएं चलाता है। जिस तरह कमर्शियल बैंक ग्राहकों को एफडी जैसी सेविंग्स स्कीम्स ऑफर करते हैं, उसी तरह डाकघर अपने ग्राहकों को टीडी यानी टाइम डिपॉजिट नाम से सेविंग्स स्कीम ऑफर करता है। टाइम डिपॉजिट भी बैंक एफडी की तरह ही काम करती है और एक तय समय पर मैच्यॉर होती है। भारतीय डाक यानी डाकघर फिलहाल 4 अलग-अलग अवधियों के लिए टीडी स्कीम ऑफर कर रहा है।

5 साल की टीडी पर मिल रहा 7.5 प्रतिशत का ब्याज

डाकघर अपने ग्राहकों को 1 साल की टीडी पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल की टीडी पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की टीडी पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की टीडी पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। बताते चलें कि डाकघर की इस बचत स्कीम में कम से कम 1000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। इस स्कीम में अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। डाकघर की टीडी में 5 साल के लिए किए गए निवेश पर इनकम टैक्स के सेक्शन 80सी के तहत लाभ भी मिलते हैं।

5 साल की टीडी में 10 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितना मिलेगा

डाकघर द्वारा 5 साल की टीडी पर दिया जाने वाला 7.5 प्रतिशत का ब्याज कई बैंकों द्वारा 5 साल की एफडी पर दिए जाने वाले ब्याज से ज्यादा है। अगर आप डाकघर की 5 साल वाली टीडी यानी टाइम डिपॉजिट में 10,00,000 रुपये जमा करते हैं तो निवेश की तारीख से 5 साल बाद मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 14,49,949 रुपये मिलेंगे। इस राशि में 4,49,949 रुपये सिर्फ ब्याज के शामिल हैं।

6 महीनों तक पैसे नहीं निकाल सकते

डाकघर की टीडी को मैच्यॉरिटी की तारीख से पहले आगे के लिए भी बढ़वाया जा सकता है। अगर आप अपनी टीडी को 1 साल के लिए बढ़वाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मैच्यॉरिटी से 6 महीने पहले बढ़वाना होगा। इसी तरह, टीडी को 2 साल के लिए बढ़वाने के लिए 12 महीने पहले बढ़वाना होगा। ध्यान रहे कि आप डाकघर की टीडी से 6 महीनों से पहले पैसे नहीं निकाल सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा