1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI में 5 साल की FD में ₹1,25,000 आज करेंगे जमा तो कितना मिलेगा रिटर्न? समझें कैलकुलेशन

SBI में 5 साल की FD में ₹1,25,000 आज करेंगे जमा तो कितना मिलेगा रिटर्न? समझें कैलकुलेशन

 Published : Apr 15, 2026 01:34 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 01:37 pm IST

भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में आपको 5 साल की एफडी पर गारंटीड रिटर्न मिलता है। इसपर बाजार के हलचल का कोई असर नहीं होता है। आप चाहें तो एफडी में अपने हिसाब से निवेश कर सकते हैं।

एफडी उन निवेशकों के लिए एक बेहतर विकल्प है जो जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।- India TV Hindi
एफडी उन निवेशकों के लिए एक बेहतर विकल्प है जो जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। Image Source : INDIA TV

अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित रखते हुए अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। खासकर भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई जैसे बड़े बैंक में निवेश करने पर लोगों का भरोसा और बढ़ जाता है। लेकिन सवाल यह है कि अगर आप आज ₹1,25,000 की रकम 5 साल की FD में जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कितना पैसा मिलेगा? ब्याज दर, कंपाउंडिंग और अवधि जैसे फैक्टर्स इस रिटर्न को तय करते हैं, जिसे समझना हर निवेशक के लिए जरूरी है। यहां हम आसान भाषा में कैलकुलेशन के जरिये रिटर्न को समझ सकते हैं, ताकि आप जान सकें कि 5 साल बाद आपकी रकम कितनी बढ़ेगी और यह निवेश आपके लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है।

SBI की 5 साल की एफडी स्कीम पर ब्याज

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, एसबीआई 5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक की अवधि वाली एफडी स्कीम पर मौजूदा समय में सामान्य ग्राहक को 6.05 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन को 7.05 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है। यानी अगर आप 5 साल के लिए एफडी कराते हैं तो आपको  6.05 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 7.05 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 

रिटर्न का कैलकुलेशन 

अगर आप एक सामान्य ग्राहक हैं और आज की तारीख में आप एसबीआई की 5 साल की अवधि  वाली एफडी में 1,25,000 रुपये डिपोजिट करते हैं तो एफडी कैलकुलेटर के मुताबिक, मैच्योरिटी  पर आपको ₹42,673 रिटर्न मिलेगा। यानी आपके पास तब कुल  ₹1,67,673 होंगे। इसी तरह, अगर आप एक सीनियर सिटीजन (60 साल या इससे ज्यादा उम्र) हैं और आप एसबीआई की 5 साल की अवधि  वाली एफडी में 1,25,000 रुपये जमा करते हैं तो कैलकुलेशन के हिसाब से ₹50,729 आपको रिटर्न मिलेगा। यानी मैच्योरिटी पर आपके पास कुल ₹1,75,729 रुपये होंगे।

FD के प्रकार

  • स्टैंडर्ड फिक्स्ड डिपॉजिट: तय समय-सीमा वाले बेसिक डिपॉज़िट।
  • सीनियर सिटिजन फिक्स्ड डिपॉज़िट: 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए ज़्यादा ब्याज़ दरें (लगभग 0.50% ज़्यादा)।
  • टैक्स-सेविंग डिपॉजिट: टैक्स फ़ायदे पाने के लिए 5 साल के लिए लॉक किए जाते हैं।
  • कॉर्पोरेट FD: कंपनियों द्वारा ऑफ़र किए जाते हैं, जिनमें अक्सर बैंक FD की तुलना में ज्यादा जोखिम होता है, लेकिन रिटर्न भी ज्यादा मिलता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा